White Collar Criminal’s के विरूद्ध दून पुलिस की बडी कार्यवाही।

0
64

 

उत्तर भारत में जमीन धोखाधड़ी मे सक्रिय अन्तर्राज्यीय बाबा अमरीक गिरोह के सरगना सहित 07 अभियुक्तों के विरुद्ध गैंगस्टर एक्ट के अंतर्गत मुकदमा पंजीकृत।

गिरोह के सदस्यों द्वारा कई राज्यों में की थी अरबों रू0 की धोखाधडी।

अभियुक्तों के विरूद्ध उत्तराखण्ड, उत्तर प्रदेश, हरियाणा तथा पंजाब में भूमि धोखाधडी व अन्य अपराधों के डेढ दर्जन से अधिक मुकदमे हैं पजीकृत।

गैंग के मुख्य सरगना संजीव कुमार सहित 07 सदस्यो को दून पुलिस द्वारा पूर्व में गिरफ्तार कर भेजा जा चुका है जेल।

अभियुक्तों द्वारा अवैध रूप से अर्जित की गयी सम्पत्ति को किया जा रहा चिन्हित, जब्तीकरण की होगी कार्यवाही।

देहरादून। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा सभी थाना प्रभारियों को अपने-अपने थाना क्षेत्रों में जमीनी धोखाधडी में लिप्त अभियुक्तों के विरूद्ध गैंगस्टर एक्ट के तहत प्रभावी कार्यवाही करने तथा अभियुक्तों द्वारा अवैध रूप से अर्जित की गई सम्पत्तियों को चिन्हित करते हुए उसके जब्तीकरण की कार्यवाही किये जाने के निर्देश दिये गये हैं।

इसी के चलते  थाना राजपुर पर पंजीकृत मु0अ0सं0 – 76/24 धारा 420/406/467/ 468/471/120(बी) आईपीसी बनाम संजीव कुमार, संजय गुप्ता व अन्य, जिसमें अभियुक्तों द्वारा पीड़ित गोविन्द सिंह पुण्डीर निवासी ग्राम रिखोली, थाना कैंट, देहरादून को भूमि विक्रय करने के एवज में उनसे धोखाधड़ी कर करोड़ों रुपए हड़प लिए थे तथा मुकदमा पंजीकृत होने के बाद से ही अभियुक्तगण लगातार फरार चल रहे थे।

उक्त मुकदमे में राजपुर पुलिस द्वारा प्रभावी कार्यवाही करते हुए पूर्व में दिनांक: 14-07-24 को गिरोह के सदस्य मौ0 अदनान पुत्र स्व0 मौ0 गुफरान को सहारनपुर, दिनांक: 19-07-24 को अमजद अली पुत्र यूनुस अली, शरद गर्ग पुत्र संजीव गर्ग, साहिल पुत्र संजय कुमार को उत्तर प्रदेश व हरियाणा से तथा अभियुक्त रणवीर को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया था। साथ ही गिरोह के मुख्य सदस्य बाबा अमरीक को दिनांक 20/09/24 को हिमाचल प्रदेश से तथा अभियुक्त संजय गुप्ता को दिनांक 23/09/24 को कचहरी परिसर देहरादून से गिरफ्तार किया गया था। उपरोक्त गैंग के सरगना संजीव कुमार को पुलिस टीम द्वारा दिनांक 30/09/29 को मोहंड के पास से गिरफ्तार किया गया था। उपरोक्त सातों अभियुक्त गण वर्तमान समय में न्यायिक अभिरक्षा में निरूद्ध हैं।

अभियोग की विवेचना के दौरान उक्त सभी अभियुक्तों का नियमित रूप से जमीनी धोखाधडी में लिप्त रहना तथा अभियुक्तों के विरूद्ध उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश, हरियाणा आदि राज्यों में जमीन धोखाधड़ी से सम्बन्धित कई मुकदमों का पंजीकृत होना प्रकाश में आया तथा गैंग लीडर संजीव कुमार द्वारा एक संगठित गैंग बनाकर विभिन्न राज्यों में धोखाधड़ी से संबंधित गंभीर आपराधिक घटनाओं को अंजाम दिये जाने की जानकारी मिली। जिस पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा गिरोह के सभी सदस्यों के विरूद्ध कठोर कार्यवाही करने के निर्देश दिये गये, उक्त निर्देशो पर राजपुर पुलिस द्वारा प्रभावी कार्यवाही करते हुए बाबा अमरीक गिरोह के सरगना सहित सभी 07 अभियुक्तों के विरूद्ध थाना राजपुर में गैंगस्टर एक्ट के तहत मुकदमा पंजीकृत किया गया है। गिरोह के सभी सदस्य द्वारा अवैध रूप से अर्जित की गई सम्पतियों को भी पुलिस द्वारा चिन्हित किया जा रहा है, जिसके जब्तीकरण की कार्यवाही सुनिश्चित की जायेगी।

विवरण अभियुक्त :-

1- संजीव कुमार पुत्र मुकेश कुमार निवासी 588 दुर्गा गार्डन, जगाधरी शहर हाल पता अमर विहार कॉलोनी, जगाधरी शहर, जनपद यमुनानगर, हरियाणा।

2- संजय गुप्ता पुत्र राकेश कुमार निवासी कोरिया गली जगाधरी शहर, हाल पता अमर विहार कॉलोनी, जगाधरी शहर, जनपद यमुनानगर, हरियाणा।

3- बाबा अमरीक उर्फ मलकीत पुत्र धर्म सिंह निवासी नाडा साहिब, थाना चंडी मंदिर, पंचकूला, हरियाणा।

4-रणवीर सिंह पुत्र भूप सिंह निवासी 115 हेमा माजरा, थाना मुलाना, जनपद अंबाला, हरियाणा।

5-अमजद अली पुत्र यूनुस अली निवासी कमेलपुर पोस्ट ऑफिस छुटमलपुर, थाना फतेहपुर, जनपद सहारनपुर, उत्तर प्रदेश।

6-अदनान पुत्र गुफरान निवासी अलीपुर सदर बाजार, सहारनपुर, उत्तर प्रदेश।

7-किरण पाल पुत्र काम सिंह निवासी ग्राम ऊंचा समाना, थाना मधुबन, जनपद करनाल, हरियाणा।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here