भाजपा प्रत्याशी सौरभ थपलियाल ने तेज किया चुनाव प्रचार , विभिन्न संगठनों से संपर्क कर मांगा समर्थन

0
45

उनका प्रयास रहेगा की देहरादून का पुराना स्वरूप बरकरार रहे: सौरभ थपलियाल

नगर फोटोग्राफर एसोसिएशन से संपर्क कर समर्थन मांगा

देहरादून। भारतीय जनता पार्टी के मेयर प्रत्याशी सौरभ थपलियाल का चुनाव प्रचार तेज हो गया है। शुक्रवार को भाजपा प्रत्याशी सौरभ थपलियाल ने प्रोग्रेसिव डेरी फॉर्मस एसोसिएशन के साथ बैठक की। बैठक में थपलियाल ने नगर निगम क्षेत्र के विकास को लेकर भावी योजनाओं पर चर्चा की। उन्होंने कहा कि नगर निगम के सभी 100 वार्डों में समुचित विकास कार्य किए जाएंगे। खास तौर पर सफाई व्यवस्था व पर्यावरण संरक्षण पर विशेष जोर दिया जाएगा। उनका प्रयास रहेगा की देहरादून का पुराना स्वरूप बरकरार रहे। इसके लिए विकास योजनाओं में पर्यावरण का विशेष ध्यान रखा जाएगा। इस दौरान संगठन के पदाधिकारियों ने भाजपा प्रत्याशी को हर संभव सहयोग देने एवं रिकॉर्ड मतों से विजयी बनाने का भरोसा दिया। इसके बाद सौरभ थपलियाल ने नगर फोटोग्राफर एसोसिएशन से संपर्क कर समर्थन मांगा। वहीं थपलियाल ने वार्ड-31 में भाजपा पार्षद प्रत्याशी समिधा गुरुंग के चुनाव कार्यालय का उद्घाटन किया। इस दौरान भाजपा महानगर अध्यक्ष सिद्धार्थ अग्रवाल भी मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here