बीकेटीसी ने केदारनाथ हैलीकॉप्टर दुर्घटना पर दु:ख जताया ।

0
27

 

रूद्रप्रयाग/ बदरीनाथ: 15 जून। श्री केदारनाथ गुप्तकाशी मार्ग पर हैलीकॉप्टर दुर्घटना में सात लोगों की असामायिक मृत्यु पर श्री बदरीनाथ केदारनाथ मंदिर समिति (बीकेटीसी) अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी ने दु: ख जताया है। कहा कि ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो इसके लिए सरकार के स्तर पर कदम उठाये जा रहे है।

वही बीकेटीसी उपाध्यक्ष ऋषि प्रसाद सती तथा उपाध्यक्ष विजय कपरवाण ने गहरी संवेदना व्यक्त की।              बीकेटीसी मुख्य कार्याधिकारी विजय प्रसाद थपलियाल ने दुर्घटना पर शोक जताया।
हैलीकॉप्टर दुर्घटना में पांच यात्रियों सहित पायलट एवं एक बीकेटीसी कर्मचारी की मौत हुई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार केदारनाथ धाम आज दिनांक 15.06.25 को समय लगभग 05:17 बजे आर्यन कम्पनी हेलीकॉप्टर द्वारा 06 श्रद्धालुओं को लेकर केदारनाथ हेलीपैड से गुप्तकाशी हेलीपैड के लिए टेक ऑफ किया गया ज्ञात हुआ है कि रास्ते में मौसम खराब होने के कारण उक्त हेलीकॉप्टर द्वारा अन्य स्थान पर हार्ड लैंडिंग करने से हेलीकाप्टर क्षतिग्रस्त होने की सूचना है हैलीकॉप्टर में हताहतों के नाम इस तरह बताये जा रहे है।
1.राजवीर-पायलट
2.विक्रम रावत बीकेटीसी निवासी रासी ऊखीमठ
3.विनोद
4.तृष्टि सिंह
5.राजकुमार
6.श्रद्धा
7.राशि बालिका उम्र 2वर्ष

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here