कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा ने प्रदेश के प्रथम आचंल कैफे प्लस का उदघाटन किया

0
4

गुणवत्ता युक्त विभिन्न व्यंजन (Food Items) की उपलब्धता सुनिश्चित किये जाने के उददेश्य से आचंल कैफे प्लस की स्थापना की गयी: सौरभ बहुगुणा

आचंल कैफे प्लस के माध्यम से वर्तमान में लगभग 20 लोगों को रोजगार दिया गया है जिसमे लगभग 80 प्रतिशत स्थानीय नागरिक है:सौरभ बहुगुणा

देहरादून। कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा ने आज दिनांक 21.02.2026 को रायपुर रोड पर दुग्ध संघ देहरादून परिसर में प्रदेश के प्रथम आचंल कैफे प्लस का उदघाटन किया गया। कार्यक्रम में रायपुर विधानसभा के विधायक उमेश शर्मा काऊ, दुग्ध संघ देहरादून के अध्यक्ष भूमि सिंह एवं प्रबन्ध समिति के सदस्य, दुग्ध हरिद्वार के अध्यक्ष प्रमोद प्रधान एवं यू०सी०डी०एफ० के प्रबन्ध निदेशक जयदीप अरोडा उपस्थित रहे।

इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा ने बताया कि प्रदेश के उपभोगताओं को आंचल दूध एवं दुग्ध पदार्थों से निर्मित उच्च गुणवत्ता युक्त विभिन्न व्यंजन (Food Items) की उपलब्धता सुनिश्चित किये जाने के उददेश्य से आचंल कैफे प्लस की स्थापना की गयी है तथा भविष्य में प्रदेश के अन्य जनपदों में भी आचंल कैफे प्लस की स्थापना सुनिश्चित की जायेगी। सौरभ बहुगुणा द्वारा  इसे विभाग का एक सराहनीय कदम बताया जिससे आंचल ब्राण्ड का व्यापक प्रचार होगा तथा आंचल दूध एवं दुग्ध उत्पादों को एक नई पहचान मिलेगी, साथ ही उपभोगताओं को उच्च गुणवत्तायुक्त दुग्ध उत्पादों की ससमय उपलब्धता भी सुनिश्चित हो सकेगी।

आचंल कैफे प्लस के माध्यम से वर्तमान में लगभग 20 लोगों को रोजगार दिया गया है जिसमे लगभग 80 प्रतिशत स्थानीय नागरिक है। साथ ही अपनी सामाजिक जिम्मेदारी समझते हुए कैफे पर मूक-बधिर (दिव्यांग) 04 व्यक्तियों को भी रोजगार दिया गया ताकि इस पहल से दिव्यांगों को आत्मनिर्भर बनने व सम्मानजनक रोजगार प्राप्त करने में सहायता प्राप्त हो। आंचल कैफे के संचालन हेतु तरूण एन्टरप्राईजेज कम्पनी से अनुबन्ध किया गया है।

इस अवसर पर उपस्थित रायपुर विधानसभा क्षेत्र के विधायक  उमेश शर्मा काऊ ने उनके विधान सभा क्षेत्र में प्रदेश के प्रथम आचंल कैफे प्लस का शुभारम्भ करने के लिये कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा, धन्यवाद किया तथा इसे विभाग की एक सरहनीय पहल बताया। इस अवसर पर विधायक द्वारा उनके विधान सभा क्षेत्र एवं प्रदेश के अन्य क्षेत्रों में भी इसका विस्तार किये जाने हेतु कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा से आग्रह किया गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here