Ankita Bhandari Case: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने अंकिता भंडारी हत्याकांड को लेकर एक बड़ा फैसला लिया है। उन्होंने CBI जांच(CBI Probe) की संस्तुति दे दी है। मुख्यमंत्री ने ये फैसला स्वर्गीय अंकिता भंडारी के माता–पिता के अनुरोध और उनकी भावनाओं का सम्मान करते हुए लिया है।
सीएम धामी ने अंकिता भंडारी केस में CBI जांच की संस्तुति की Ankita Bhandari Case
मुख्यमंत्री ने कहा कि स्वर्गीय अंकिता भंडारी के साथ हुई इस अत्यंत दुखद घटना की जानकारी मिलते ही राज्य सरकार ने बिना किसी विलंब के पूर्ण संवेदनशीलता और निष्पक्षता के साथ कार्रवाई की। मामले की गंभीरता को देखते हुए तत्काल एक महिला आईपीएस अधिकारी के नेतृत्व में विशेष जांच दल (SIT) का गठन किया गया।
इस केस में SIT का किया गया गठन
मुख्यमंत्री ने बताया कि प्रकरण से जुड़े सभी अभियुक्तों को शीघ्र गिरफ्तार किया गया तथा राज्य सरकार की ओर से प्रभावी और सशक्त पैरवी सुनिश्चित की गई। जिसका परिणाम ये रहा कि विवेचना और ट्रायल के दौरान किसी भी अभियुक्त को जमानत नहीं मिल सकी। SIT द्वारा गहन विवेचना के पश्चात अभियुक्तों के विरुद्ध चार्जशीट दाखिल की गई और निचली अदालत द्वारा सुनवाई पूर्ण होने पर अभियुक्तों को आजीवन कारावास की सजा सुनाई गई।


