हरीश रावत ने जनता से अपील की कि वो एक युवा आंदोलनकारी साफ छवि के व्यक्ति को अपना मेयर चुने
वीरेंद्र पोखरियाल रेलवे कॉलोनी से लेकर नारी निकेतन तक पदयात्रा की
देहरादून । कांग्रेस जनसंपर्क अभियान में प्रत्याशी वीरेंद्र पोखरियाल आज वार्ड 80 में पार्षद प्रत्याशी अर्चना कपूर के समर्थन में जन सभा में माननीय हरीश रावत और पूर्व लोक सभा प्रत्याशी वीरेंद्र रावत ने शिरकत की और आम जन मानस से कांग्रेस के पक्ष में वोट करने की अपील की, हरीश रावत ने जनता से अपील की कि वो एक युवा आंदोलनकारी साफ छवि के व्यक्ति को अपना मेयर चुने व वार्ड में कांग्रेस प्रत्याशी को विजयी बनाए और देहरादून के विकास में अपना योगदान दें। इस अवसर पर प्रदेश महामंत्री राजेंद्र शाह, अनूप कपूर, मदन लाल,नवनीत सती, अभिनव थापर, आदर्श सूद आदि उपस्थित रहे।
जय कांग्रेस विजय कांग्रेस
कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने “फिर सवेरा फिर कांग्रेस उद्घोष” नारे के साथ मेयर प्रत्याशी आंदोलनकारी विरेन्द्र पोखरियाल व वरिष्ठ कांग्रेस जनों ने वार्ड 81, कांग्रेस पार्षद प्रत्याशी पुष्पा पवार रेसकोर्स दक्षिण
वार्ड 82, कांग्रेस पार्षद प्रत्याशी आयुष सेमवाल के समर्थन में दीपनगर में पदयात्रा का आयोजन किया, उसके बाद मेयर प्रत्याशी विरेन्द्र पोखरियाल ने पार्षद प्रत्याशी आयुष सेमवाल के साथ रेलवे कॉलोनी से लेकर नारी निकेतन तक पदयात्रा की। इस दौरान उनके साथ कांग्रेस की महिला प्रदेश अध्यक्ष ज्योति गैरोला,संदीप चमोली,सुमीत शर्मा,राजेंद्र शाह,जितेंद्र नेगी,सोनू हसन नवनीत सती आदि मौजूद रहे।


