भाजपा के विकास के आगे कांग्रेस का नकारात्मक प्रचार औंधे मुंह गिरा: अजेंद्र अजय

0
37

तुष्टिकरण के अपने विषैले एजेंडा पर चल रही कांग्रेस 

कांग्रेस ने कभी अनुसूचित जाति का भला नहीं किया, उन्हें हमेशा इन्हें वोटबैंक की तरह इस्तेमाल किया।

केदारनाथ विधानसभा क्षेत्र में अजेंद्र अजय ने तेज किया प्रचार।

देहरादून केदारनाथ बीकेटीसी के अध्यक्ष अजेंद्र अजय ने कहा कि भाजपा के विकास के आगे कांग्रेस का नकारात्मक प्रचार औंधे मुंह गिर गया है।

अजेंद्र अजय ने यहां अनुसूचित जातियों के लिए सरकार द्वारा बनाई जा रही की नीतियों और योजनाओं का प्रचार-प्रसार किया। केदारनाथ विधानसभा उपचुनाव में अजेंद्र अजय ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी इकलौता ऐसा दल है जोकि जातिगत मतभेदों को समाप्त कर सभी को एकसूत्र में बांधने का कार्य कर रहा है।

अजेंद्र अजय ने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने तो हमेशा अनुसूचित जातियों को वोट बैंक की तरह इस्तेमाल किया और कभी उनके विकास पर ध्यान नहीं दिया। कांग्रेस पार्टी केवल और केवल जातियों में बांटना जानती है, उन्हें संगठित करना नहीं जानती।

अजेंद्र अजय ने कहा कि एक तरफ भाजपा है जो पूर्ण रूप से सनातन के संवर्धन हेतु समर्पित है वहीं दूसरी तरफ़ कांग्रेस की विषैली सोच है जो हिंदू समाज को बांटने और अपने वोटबैंक को खुश करने में लगी है।

यह दल सनातन के हर प्रतीक को समाप्त कर देना चाहता है। लेकिन केदारनाथ विधानसभा क्षेत्र की देवतुल्य जनता विवेकशील है और वो कांग्रेस की इस सोच को पहचान चुकी है। इसलिए जनता ने तय कर लिया है कि केदारनाथ में एक बार फिर से कमल खिलेगा और भगवा लहराएगा।

उन्होंने विश्वास जताया कि बहन आशा नौटियाल केदारनाथ विधानसभा क्षेत्र से एक विराट जीत दर्ज करने जा रही हैं और यह जीत भाजपा की नहीं केदारनाथ की जनता की जीत होगी। यहां पर हुए विकास की जीत होगी… भाजपा नेतृत्व पर विश्वास की जीत होगी।

अजेंद्र अजय ने केदारनाथ विधानसभा क्षेत्र में अपने प्रचार को तेज कर दिया है। अपनी पार्टी की उम्मीदवार आशा नौटियाल के लिए वोट मांगे। और उन्होंने जमकर कांग्रेस पर हमले किए।

अजेंद्र अजय कहा कि केदारनाथ विधानसभा क्षेत्र भारतीय जनता पार्टी द्वारा कराए गए विकास कार्यों का जीवंत उदाहरण है और क्षेत्र का एक-एक मतदाता यहां हो रही उन्नति से पूरी तरह परिचित हैं।

अजेंद्र अजय ने कहा कि यहां के नागरिक जानते हैं कि, इस क्षेत्र और राज्य के सर्वांगीण विकास को केवल भाजपा ही सुनिश्चित कर सकती है।

अजेंद्र अजय ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी अकेली ऐसी पार्टी है जिसकी नीतियों में युवाओं और महिलाओं को सर्वोच्च स्थान प्राप्त है। यही कारण है कि पार्टी ने केदारनाथ विधानसभा क्षेत्र से बहन आशा नौटियाल को मैदान में उतारा है ताकि इस क्षेत्र की महिलाओं की आवाज़ को और अधिक सशक्त रूप से प्राथमिकता मिल सके।

जनसाधारण से अपील करते हुए अजेंद्र अजय ने कहा कि वो केदारनाथ के विकास को थमने ना दें और एक बार फिर से यहां से भाजपा को विजयी बनाएं ताकि केदारनाथ का विकास आगे बढ़ाया जा सके।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here