युवती पांच माह की गर्भवती है।
रुड़की के गंगनहर कोतवाली क्षेत्र का है मामला।
देहरादून। रूड़की में एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है। दरअसल मामला गंगनहर कोतवाली क्षेत्र का है जहाँ पर एक युवती ने अपने चचेरे भाई पर छह माह से लगातार दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है और युवती 5 माह की गर्भवती भी है। युवती के परिजनों ने पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर अग्रिम कार्रवाई में जुट गई है।
आपको बता दें कि रूड़की गंगनहर कोतवाली क्षेत्र निवासी एक युवती के पेट में दो दिन दर्द हुआ था जिसके बाद उसके परिजन युवती को दवाई दिलाने के लिए अस्पताल लेकर पहुंचे जहाँ पर डॉक्टर ने उन्हें ऐसी बात बताई कि उनकी आंखे फटी की फटी रह गईं। दरअसल जब डॉक्टर ने उसकी जाँच की तो पता चला कि युवती पांच माह की गर्भवती है। वहीं डॉक्टर ने जब उन्हें पूरी बात बताई तो युवती के परिवार के लोग दंग रह गए। युवती के मुताबिक इसके पीछे उसके चचरे भाई की करतूत है। युवती ने बताया कि करीब 6 माह पहले जब परिवार के सभी लोग बाहर गए हुए थे तो उसका चचेरा भाई उनके घर आया था और उसने उसके साथ दुष्कर्म किया था। युवती का आरोप है कि इसके बाद वह उसे शादी का झांसा देकर छह माह तक दुष्कर्म करता रहा। इसके बाद युवती के परिजनों ने गंगनहर कोतवाली पहुंचकर पुलिस को तहरीर दी। युवती का कहना है की मुझे बस अब इंसाफ चाहिए। वही रूड़की सीओ नरेंद्र पंत ने बताया कि तहरीर के आधार पर संबंधित धाराओं पर मुकदमा दर्ज कर अग्रिम कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।

