सराहनीय सेवा (एमएसएम) के लिए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून को मिलेगा राष्ट्रपति पदक
Dehradun।वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून अजय सिंह को उनके द्वारा दी गयी सराहनीय सेवा (एमएसएम) के लिए आगामी गणतंत्र दिवस के अवसर पर राष्ट्रपति पदक प्रदान किया जाएगा।बता दे की गणतंत्र दिवस के अवसर पर विशिष्ट सेवा के लिए राष्ट्रपति पदक के लिए 04 आईपीएस अजय सिंह(एसएसपी देहरादून),रिधिम अग्रवाल(आईजी एसडीआरएएफ),श्वेता चौबे (एसएसपी पौड़ी गढ़वाल) ADG अजय प्रकाश अंशुमन सहित सुजीत सिंह(अपर सब इंस्पेक्टर) और लक्ष्मण सिंह(हेड कांस्टेबल) को राष्ट्रपति पदक से अलंकृत किया जाएगा


