डिलीवरी बॉय की हादसे में मौत।

0
48

 

मृतक जिला सहारनपुर का रहने वाला था।

मृतक जोमैटो में डिलीवरी बॉय का कार्य करता था।

Dehradun। थाना पटेलनगर को सूचना प्राप्त हुई की माजरा कट के पास एक सीवर टैंकर UK07BR 7958 तथा मोटरसाइकिल UP 11 BL 0112 का एक्सीडेंट हो गया है, जिसमें मोटरसाइकिल सवार व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया है। उक्त सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची तथा घायल व्यक्ति को उपचार हेतु महंत इंद्रेश अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टर द्वारा उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक की पहचान अमरीश कुमार पुत्र हरपाल निवासी मुसाइक पोस्ट ऑफिस मुसाइक मुजफ्फराबाद, थाना फतेहपुर, जिला सहारनपुर, उम्र 38 वर्ष के रूप में हुई। मृतक के परिजनों को सूचित किया गया है। मृतक जोमैटो में डिलीवरी बॉय का कार्य करता था। घटना के संबंध में अग्रिम कार्यवाही की जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here