50 लाख रू0 कीमत की 68 ग्राम कोकिन के साथ कोबरा गैंग के शातिर विदेशी पैडलर को दून पुलिस ने किया गिरफ्तार

0
68

 

एसएसपी दून का अनुभव कोबरा गैंग को लाया घुटनो पर।

दिल्ली से देहरादून तक कोकीन सप्लाई का मुख्य विदेशी पैडलर आया दून पुलिस की गिरफ्त में।

पूर्व में कोबरा गैंग के 03 विदेशी पैडलरों (02 महिला तस्करो) सहित 07 अभियुक्तो को राजपुर पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा जा चुका है सलाखो के पीछे।

Dehradun  वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, देहरादून के निर्देशन में दून पुलिस द्वारा लगातार नशा तस्करो के विरूद्व प्रभावी कार्यवाही की जा रही है। इसी क्रम में एसएसपी देहरादून द्वारा दिये गये निर्देशो पर दिनांक 06-10-2024 को थानाध्यक्ष राजपुर के नेतृत्व में राजपुर पुलिस द्वारा होटल रेस्टोरेंट, बार, वाहन तथा सदिग्ध चेकिंग के दौरान मुखबिर के माध्यम से पुलिस को सूचना प्राप्त हुई कि कोबरा गैंग का मुख्य पैडलर दिल्ली से कोकिन की सप्लाई करने देहरादून आया है, जिस पर पुलिस टीम द्वारा चैकिंग के दौरान कुठाल गेट बैरियर ओल्ड मसूरी रोड के पास से एक विदेशी नागरिक NASSOR ZAHRAN HEMED को 68 ग्राम अवैध कोकीन के साथ गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के विरुद्ध थाना राजपुर पर एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/21 के अंतर्गत मुकदमा पंजीकृत किया गया। पूर्व में राजपुर पुलिस द्वारा कोबरा गैंग के 03 विदेशी पैडलरो सहित कई अन्य नशा तस्करो को भारी मात्रा में मादक पदार्थो के साथ गिरफ्तार कर जेल भेजा गया था।

पूर्व में गिरफ्तार कोबरा गैंग के विदेशी पैडलर

1- PASCAl JOHN S/O MSISI R/O ILALA CBD PCO DAR ES SALAAM TANZANIA, उम्र 44 वर्ष दिल्ली का अस्थाई पता- निकट कृष्णा स्वीट शॉप द्वारका, नई दिल्ली, मूल निवासी- TANZAN *44.50 ग्राम अवैध कोकीन (अंतर्राष्ट्रीय कीमत लगभग ₹ 31 लाख)

2- SANYU DIANAH W/O GERSHOM TULYAGYENDA R/O UGANDA COUNTRY हाल निवासी विकासपुरी दिल्ली उम्र 35 वर्ष ,16.35 ग्राम अवैध कोकीन (अंतर्राष्ट्रीय कीमत लगभग 10 लाख रू0 )

3- Regina Waweru Njeri D/O Waweru हॉल निवासी: 920 सैक्टर – 42 फरीदाबाद हरियाणा उम्र 35 वर्ष, मूल पता: केन्या, 31 ग्राम अवैध कोकीन (अनुमानित कीमत 21 लाख रू0)

पूछताछ का विवरण :-

पूछताछ में अभियुक्त द्वारा बताया गया कि वह कोबरा गैंग का सक्रिय सदस्य है तथा मूल रूप से तंजानिया देश का नागरिक है। उसके द्वारा तंजानिया के ही रहने वाले अपने साथी मैकडोनल्ट के साथ मिलकर अलग अलग राज्यो में कोकीन सप्लाई की जाती है, अभियुक्त द्वारा बताया गया कि उनका मुख्य सप्लायर फैयान्सी है जो कि तंजानिया देश का ही रहने वाला है और बीच- बीच में इण्डिया आता जाता रहता है, उसी के द्वारा उसके साथी मैकडोनल्ट को सप्लाई करने के लिए कोकीन उपलब्ध कराई जाती है तथा मैकडोनल्ट द्वारा उक्त कोकीन को अभियुक्त के माध्यम से अलग अलग व्यक्तियो को सप्लाई करवाई जाती है।

अभियुक्तों द्वारा देहरादून में आयोजित बड़ी-बड़ी पार्टियों, कॉलेज, स्कूल व अन्य स्थानों पर डिमांड के हिसाब से कोकीन की सप्लाई की जाती है, जिसके लिए उन्हें अपना कमीशन मिलता है। अभियुक्त उक्त कोकीन को सप्लाई करने के लिये दिल्ली से लाया था।

नाम पता अभियुक्तगण :-

1- NASSOR ZAHRAN HEMED S/O ZAHRAN HEMED R/0 ZANZIBA PS BUBUBU DISTT BUBUBU TANZANIA हाल पता- C19A टर्नर रोड] थाना क्लेमेंट टाउन] देहरादून उम्र 35 वर्ष।

वाछिंत अभियुक्त :-

मैकडोनल्ट निवासी तंनजानिया

बरामदगी-
1- 68 ग्राम अवैध कोकीन (अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कीमत लगभग ₹ 50 लाख)
2- बैटरी युक्त इलेक्ट्रॉनिक तराजू
3- 95 ikjn’khZ iUuh
4- SF-400 WHITE COLOUR

अभियुक्त को गिरफ्तारी कर मादक पदार्थो की बरामदगी करने वाली पुलिस टीम को एसएसपी देहरादून द्वारा 25000/- ₹ के पुरुस्कार से पुरुस्कृत करने की घोषणा की गई है।

पुलिस टीम :-

1- श्री अनिल जोशी (क्षेत्राधिकारी सदर )
2- उ0नि0 पी०डी० भट्ट, थानाध्यक्ष राजपुर
3- उ0नि0 संदीप कुमार, चौकी प्रभारी कुठाल गेट
4- उ0नि0 प्रवेश रावत
5- उ0नि0 बलबीर सिंह रावत
6- कानि0 सुरेन्द्र
7- कानि0 अमित भट्ट

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here