नशा तस्करों पर दून पुलिस का एक और करारा प्रहार।
अभियुक्ता के कब्जे से 15 लाख रुपए कीमत की 50.17 ग्राम स्मैक हुई बरामद।
गिरफ्तार अभियुक्ता देवबंद से सप्लाई कर देहरादून लायी थी स्मैक।
देहरादून। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा सभी अधीनस्थों को अपने-अपने क्षेत्रान्तर्गत मादक पदार्थों की तस्करी व बिक्री में लिप्त अभियुक्तों को चिन्हित करते हुए उनके विरूद्ध कठोर वैधानिक कार्यवाही किये जाने के आदेश दिये गये हैं।
उक्त आदेशों के अनुपालन में जनपद के सभी थाना क्षेत्रों में मादक पदार्थों की तस्करी में लिप्त अभियुक्तों के विरूद्ध दून पुलिस द्वारा लगातार प्रभावी वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।
दिनांक: 25-10-24 को पटेलनगर पुलिस द्वारा क्षेत्र में चैकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर मण्डी चौक के पास से एक महिला तस्कर जेबा पत्नी स्व0 अफसर हुसैन को 50.17 ग्रा0 अवैध स्मैक के साथ गिरफ्तार किया गया। अभियुक्ता से पूछताछ में उसके द्वारा उक्त स्मैक को देवबंद से सप्लाई कर देहरादून लाना तथा देहरादून में स्थानीय व्यक्तियों तथा कालेज के छात्र छात्राओं को सप्लाई करना बताया गया। अभियुक्ता के विरूद्ध कोतवाली पटेलनगर में एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा पंजीकृत किया गया।
विवरण गिरफ्तार अभियुक्ता:-
जेबा पत्नी स्व0 अफसर हुसैन, 417 अबुलम मस्जिद देवबंद उत्तर प्रदेश उम्र 44 वर्ष
बरामदगी:-
50.17 ग्रा0 अवैध स्मैक (अनुमानित कीमत लगभग 15 लाख रू0)


