13 वर्षीय नाबालिग को बहला-फुसलाकर स्कूल से छुट्टी दिलाकर अपने साथ कहीं ले गया।
अभियुक्त लक्सर का रहने वाला है।
Dehradun।दिनांक 03/02/2024 को कोतवाली डोईवाला पर थाना डोईवाला क्षेत्रान्तर्गत निवासी महिला शिकायतकर्ता द्वारा प्रार्थना पत्र दिया कि आफताब नाम का लडका उसकी 13 वर्षीय नाबालिग पुत्री को बहला-फुसलाकर स्कूल से छुट्टी दिलाकर अपने साथ कहीं ले गया है।जिस पर थाना डोईवाला में आफताब पर मुकदमा पंजीकृत किया गया।
घटना की संवेदनशीलता के दृष्टिगत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा अभियुक्त की गिरफ्तारी व अपहृता को सकुशल बरामदगी हेतु प्रभारी निरीक्षक डोईवाला आवश्यक निर्देश दिए गये। जिस पर थाना डोईवाला पर पुलिस टीम गठित करते हुए स्थानीय सूचना तन्त्र को सक्रिय कर घटनास्थल के आस-पास व संभावित स्थानों पर लगे सीसीटीवी कैमरो का अवलोकन कर आरोपी की गिरफ्तारी हेतु टीम गठित की गई।
गठित टीम द्वारा की गई त्वरित कार्यवाही से दिनांक 03.02.24 को हरिद्वार रोड सतनाम ढाबा के पास नून्नावाला,डोईवाला से अभियुक्त आफताब पुत्र शहजाद निवासी- लक्सर जनपद हरिद्वार हाल निवासी- केशवपुरी बस्ती, थाना डोईवाला देहरादून, उम्र 19 वर्ष के कब्जे से अपहृता/पीडिता को सकुशल बरामद कर अभियुक्त उपरोक्त को गिरफ्तार किया गया।
पीडिता/अपहृता के बयानो मे अभियुक्त द्वारा अपहृता/पीडिता के साथ शारीरिक सम्बन्ध (बलात्कार) बनाये जाने पर अभियोग में धारा 376(3) भादवि व ¾ पोक्सो की वृद्धि की गयी।
अभियुक्त अपहृता को साथ लेकर उक्त घटना को अंजाम देकर गिरफ्तारी से बचने के लिए डोईवाला से अपने मूल निवास लक्सर भागने की तैयारी मे था। डोईवाला पुलिस द्वारा घटना की संवेदनशीलता के दृष्टिगत मात्र 03 घन्टे की अल्पावधि मे अभियुक्त को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से अपहृता को सकुशल बरामद कर घटना का सफल अनावरण किया गया।
विवरण गिरफ्तार अभियुक्त
आफताब पुत्र शहजाद निवासी- लक्सर जनपद हरिद्वार हाल निवासी- केशवपुरी बस्ती, थाना डोईवाला, देहरादून, उम्र 19 वर्ष।

