भारी मात्रा में अवैध स्मैक के साथ 01 महिला नशा तस्कर आयी दून पुलिस की गिरफ्त में

0
49

 

नशा तस्करों पर दून पुलिस का कड़ा प्रहार

अभियुक्ता के कब्जे से 81.33 ग्राम अवैध स्मैक हुई बरामद

बरामद स्मैक की अन्तर्राष्ट्रीय बाजार में अनुमानित कीमत है लगभग 25 लाख रू०

अभियुक्ता के पति को भी पटेलनगर पुलिस द्वारा कुछ समय पूर्व ही अवैध स्मैक के साथ गिरफ्तार कर भेजा गया था जेल

देहरादून।आगामी नगर निकाय निर्वाचन 2025 के दृष्टिगत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा सभी अधीनस्थों को अपने-अपने थाना क्षेत्रों में मादक पदार्थों के कारोबार में लिप्त अभियुक्तों को चिन्हित करते हुए उनके विरूद्ध कठोर वैधानिक कार्यवाही किये जाने हेतु निर्देश निर्गत किये गये हैं। उक्त आदेशों के अनुपालन में दून पुलिस द्वारा लगातार सघन चैकिंग अभियान चलाया जा रहा है।

अभियान के दौरान दिनांक 06-01-2025 को मुखबिर की सूचना पर एक महिला अभियुक्ता पूजा पत्नी सन्दर लाल निवासी राजीव नगर चमनपुरी, थाना पटेलनगर, उम्र-35 वर्ष को अभियुक्ता के घर राजीव नगर चमनपुरी से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्ता के कब्जे से कुल 81.33 ग्राम अवैध स्मैक बरामद की गई, जिसकी अन्तर्राष्ट्रीय बाजार में अनुमानित कीमत लगभग 25 लाख रू0 है। महिला अभियुक्ता के विरुद्व थाना पटेलनगर पर एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा पंजीकृत किया गया।

गिरफ्तार अभियुक्ता के पति को भी कुछ समय पूर्व पुलिस द्वारा मादक पदार्थो की तस्करी में गिरफ्तार कर जेल भेजा गया था।

विवरण गिरफ्तार अभियुक्ता:

01: पूजा पुत्नी सन्दर लाल निवासी राजीव नगर चमनपुरी थाना पटेलनगर, जनपद देहरादून, उम्र-35 वर्ष।

बरामदगी:

81.33 ग्राम अवैध स्मैक *(अनुमानित कीमत लगभग 25 लाख रू0)

पुलिस टीम:
01: उ0नि0 प्रमोद शाह, चौकी प्रभारी बाजार
02: म0उ0नि0 ज्योति कन्याल
03: हेड कानि0 मनोज कुमार
04: कानि0 अरशद अली
05: कानि0 विकास कुमार
06: कानि0 राहुल कुमार
07: महिला कानि0 गीता बिष्ट

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here