महिला को गोली मारने वाले की तलाश में पुलिस ने किया था उसके पति को ट्रैक
देर रात मसूरी में पता चलने पर किया जा रहा था होटलो में चेक।
अभियुक्त द्वारा किया गया पुलिस पार्टी पर जानलेवा हमला
Si मिथुन थाना रायपुर के पेट में गोली लगने से हुआ गंभीर घायल,मैक्स हॉस्पिटल में अभी पूरा हुआ ऑपरेशन,खतरे से बाहर बताया डॉक्टर ने
चेकिंग अभियान में अभियुक्त के साथ मुठभेड़ में बदमाश घायल हुआ,मैक्स में कराया एडमिट
सीएम उत्तराखंड ने घटना का संज्ञान लेते हुए एसएसपी को दिए घायल पुलिसकर्मी के बेहतर इलाज और अभियुक्त पर कठोर कानूनी कार्यवाही के निर्देश।
देहरादून । महिला को गोली मारने वाले की तलाश में पुलिस ने उसके पति को ट्रैक किया था पुलिस को पता चला कि गोली मारने वाला मसूरी में है वही देर रात होटल में चेकिंग की जा रही थी की इसी दौरान अभियुक्त द्वारा पुलिस पर फायरिंग की गई जिससे थाना रायपुर के सब इंस्पेक्टर मिथुन के पेट पर गोली लगी जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए ।उन्हें मैक्स हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया जहां उनका इलाज चल रहा है डॉक्टर ने उन्हें खतरे से बाहर बताया है वही उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने घटना का संज्ञान लेते हुए एसएसपी को घायल पुलिस कर्मी के बेहतर इलाज के लिए कहा है और अभियुक्त पर कठोर कार्रवाई करने के भी निर्देश दिए हैं।


