खुद को रक्षा मंत्रालय का अधिकारी बताकर ठगी करने वाले 5 गिरफ्तार।

0
58

 

आरोपी 6 महीनों से दिल्ली में कॉल सेंटर चलाकर शहीद और सेना से सेवानिवृत्त वरिष्ठजनो के साथ ठगी करते थे।

करीब 2 लाख की धोखाधड़ी के मामले में एसटीएफ ने पांच सदस्यों को गिरफ्तार किया।

Dehradun।देहरादून के गुमानीवाला में रह रहे शहीद के परिवार के साथ रक्षा मंत्रालय का अधिकारी बताकर की गई करीब 2 लाख की धोखाधड़ी के मामले में एसटीएफ ने दिल्ली एनसीआर में छापेमारी के बाद एक गिरोह के पांच सदस्यों को गिरफ्तार किया है। जिनके पास से 18 मोबाइल दो लैपटॉप 42 सिम कार्ड 42 डेबिट कार्ड और 15 फर्जी पहचान पत्र के साथ दर्जनों बैंक की पास बुक और चैक बुक बरामद की गई है। दरअसल देहरादून के गुमानीवाला में रह रहे शहीद के परिवार को इसी साल फरवरी में एक अज्ञात व्यक्ति द्वारा कॉल करके खुद को रक्षा मंत्रालय का कर्मचारी बताते हुए कहा कि उनके शहीद बेटे को कीर्ति चक्र के साथ अतिरिक्त धनराशि दी जानी थी इसके लिए उन्हें एक फॉर्म जमा करना होगा जिसकी फाइल को पास करने के एवज में 1,98,000 की रकम ठग ली गई थी। ठगी के शिकार शहीद परिवार ने मामले की शिकायत साइबर क्राइम पुलिस स्टेशन में की जिसके बाद मामला एसटीएफ पहुंचा और जांच शुरू हुईं। एसटीएफ़ ने अपनी जांच करते हुए दिल्ली और एनसीआर में छापेमारी करते हुए साइबर ठगों के गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए पांच लोगों को गिरफ्तार किया है। एसएसपी एसटीएफ आयुष अग्रवाल ने जानकारी देते हुए बताया कि गिरफ्तार आरोपी 6 महीनों से दिल्ली में कॉल सेंटर चलाकर शहीद और सेना से सेवानिवृत्त वरिष्ठजनो के साथ ठगी करते थे। मामले का खुलासा करने वाली पुलिस टीम को एसएसपी एसटीएफ ने 10 हज़ार रूपये का इनाम दिया है।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here