काशीपुर में पांच अवैध मजारों को किया ध्वस्त
सरकारी जमीन पर नीली और पीली चादर चढ़ाने वालों को नहीं बख्शा जाएगा: CM
देहरादून। उत्तराखंड के काशीपुर में स्थित कुंडेश्वरी क्षेत्र में जिला प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई करते हुए सरकारी सीलिंग भूमि पर बनीं पांच अवैध मजारों को बुलडोजर चलाकर ध्वस्त किया है. बताया जा रहा है यह जमीन सरकारी आमबाग की थी, जिस पर कुछ लोगों ने धार्मिक गतिविधियों की आड़ में ढांचे खड़े कर कब्जा कर लिया था.
प्रशासन के नोटिस के बाद जब निर्धारित समयसीमा में कोई दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किए गए, तो एसडीएम अभय प्रताप सिंह के नेतृत्व में गुरुवार सुबह इन सभी ढांचों को गिराने की प्रक्रिया शुरू की है. बता दें यह कोई पहली कार्रवाई नहीं है. मुख्यमंत्री धामी की अगुवाई में पूरे प्रदेश में अब तक 537 अवैध मजारों को हटाया जा चुका है.
सीएम धामी पूर्व में स्पष्ट कर चुके हैं कि उत्तराखंड में आस्था का सम्मान होगा, लेकिन उसका दुरुपयोग किसी भी कीमत पर स्वीकार नहीं किया जाएगा. जो भी सरकारी जमीन पर नीली और पीली चादर चढ़ाकर धर्म की आड़ में कब्जे की कोशिश करेगा उस पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी.


