कालसी-चकराता मार्ग पर भीषण सड़क हादसा, तीन की मौत, एक गंभीर घायल

0
28

 

कालसी-चकराता मोटर मार्ग पर देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। जजरेट के समीप एक फ्रॉन्क्स कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गई। हादसे के वक्त कार में चार लोग सवार थे, जिनमें से तीन की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया।

हादसे की सूचना मिलते ही एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची और रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया। घायल व्यक्ति को खाई से निकालकर तुरंत अस्पताल भेजा गया है, जहां उसका इलाज चल रहा है।

नाम पता घायल व्यक्ति :-

मयंक चौहान पुत्र चमन चौहान निवासी मटियावा, तहसील चकराता, देहरादून

नाम पता मृतक व्यक्ति :-

1- मुकेश राणा निवासी कोटी कनासर, चकराता, देहरादून
2- प्रियांशु चौहान पुत्र जयप्रकाश चौहान निवासी जगतपुर खादर, किलवाड़ी, सहसपुर, देहरादून

01 अन्य मृतक की शिनाख्त के प्रयास किये जा रहे हैं।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here