मां सरस्वती के जयघोष से पूरा माहौल भक्ति मय हो गया।
भक्तिभाव से पूजा-अर्चना के साथ बिदा किया गया।
Dehradun।बिहार महासभा द्वारा आयोजित बसंत पंचमी सरस्वती पूजा में मां सरस्वती की मूर्ति को आज पूरे भक्तिभाव से पूजा-अर्चना के साथ बिदा किया गया। महाआरती के बाद मां की प्रतिमा को गाजे-बाजे के साथ शोभायात्रा की शक्ल में मालदेवता नदी तक ले जाया गया। जहां देवी की प्रतिमा को भावपूर्ण तरीके से विसर्जित किया गया।
इस मौके पर श्रद्धालुओं ने सुख-समृद्धि की कामना के साथ ही विद्या व ज्ञान का वर मांगते हुए मां सरस्वती को विदाई दी। इससे पहले विसर्जन में शामिल युवकों व महिलाओं ने गुलाल लगाकर एक दूसरे को सरस्वती पूजन की बधाई दी। मां सरस्वती के जयघोष से पूरा माहौल भक्ति मय हो गया।
विसर्जन से पूर्व सभी श्रद्धालुओं ने मां की भव्य आरती कर आशीर्वाद प्राप्त किया। बसंत पंचमी सरस्वती पूजन के आयोजन में समिति के अध्यक्ष ललन सिंह सचिव चंदन कुमार झा कोषाध्यक्ष रितेश कुमार सांस्कृतिक कार्यक्रम अध्यक्ष एसके सिन्हा,शशिकांत गिरी, राजेश कुमार ,विनय यादव, रवि यादव ,गणेश साहनी ,सुरेश ठाकुर, दिनेश कुमार शंकर दास ,सहित सैकड़ो कार्यकर्ताओं ने भाग लिया ।।


