5 सूत्रीय मांगो को लेकर खानपुर विधायक उमेश कुमार ने विधानसभा में दिया धरना।

0
67

 

सदन में उठा आपदा प्रभावित किसानों का मुद्दा।

विधायक उमेश कुमार ने आपदा प्रभावित किसानों का उठाया मुद्दा।

5 सूत्रीय मांगो को लेकर विधायक उमेश कुमार ने दिया धरना।

पीड़ित किसानों के फरवरी से दिसंबर तक के बिजली बिल भुगतान माफ करने की है मांग।

किसानों को मुफ्त बीज और खाद्य सामग्री उपलब्ध कराने की है मांग।

गन्ना समर्थन मूल्य बढ़ाने समेत विभिन्न मांगो को पूरा करने की सरकार से है मांग।

Dehradun। विधानसभा सत्र के दूसरे दिन खानपुर से विधायक उमेश कुमार ने अपने 5 सूत्रीय मांगों को लेकर विधानसभा में धरना दिया उन्होंने कहा कि यह सरकार किसान विरोधी सरकार है उमेश कुमार ने कहा कि हरिद्वार का किसान बर्बादी की कगार पर है और जहर खाने को मजबूर हो रहा है।  उन्होंने कहा कि पिछले वर्ष आई बारिश से किसानों की फसलें बर्बाद हो गई है और उन्हें अभी तक मुआवजा भी नहीं मिल पाया है उन्होंने यह भी कहा कि किसानों को अभी तक फसल बीमा का भुगतान नहीं किया गया है। उन्होंने कहा कि सरकार अधिकारियों से पूछे फसल बीमा का पैसा कहां गया । उमेश कुमार ने  कहा कि   किसानों के बिजली के बिल माफ नही किए गए हैं उन्होंने यह भी कहा की किसानो की बिजली काटी जा रही है और किसानों को गिरफ्तार किया जा रहा है हरिद्वार में किसान आत्महत्या करने को मजबूर हो रहा है विधायक उमेश कुमार ने कहा कि जब हम किसानों के मुद्दों की बात सदन में उठाते हैं तो जनपद हरिद्वार के विधायक ही हम पर टिप्पणी करते हैं जबकि हरिद्वार किसान बाहुल्य क्षेत्र है और जो भी वहां से विधायक चुनकर आया है उन्हें किसानों ने ही 80% वोट दिए हैं और विधानसभा में भेजा है

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here