Dehradun। भारत सरकार द्वारा विभिन्न राज्यों के परीक्षा केन्द्रों पर SSC (कर्मचारी चयन आयोग) द्वारा आयोजित कराई जा रही मल्टी टॉस्किंग (Non-Technical) Staff और हवलदार Central Board of Indirect Taxes and Customs (CBIC), Central Bureau of Narcotics (CBN) भर्ती परीक्षा-2025 के दौरान देहरादून के ‘महादेव डिजिटल जोन’ केंद्र पर हैकिंग कर नकल कराने का मामला सामने आया है। उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड STF ने कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
SSC MTS भर्ती परीक्षा में नक़ल करने वाले आरोपी अरेस्ट
उत्तराखंड में 4 फरवरी से चल रही परीक्षा में नकल कराने का मामला सामने आया है। उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश एसटीएफ ने एसएससी एमटीएस परीक्षा में नकल कराने वाले गैंग के दो सदस्यों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान नीतिश कुमार पुत्र चन्द्रभान गौड़ निवासी देवरिया उत्तर प्रदेश, हाल निवासी दिल्ली और भास्कर नैथानी पुत्र दिनेश चन्द्र नैथानी निवासी नथुवावाला देहरादून के रूप में हुई है। एसटीएफ के मुताबिक दोनों आरोपी एसएससी एमटीएस परीक्षा में नक़ल करा रहे थे।
ऐसे नकल कराते थे आरोपी
उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश एसटीएफ की संयुक्त कार्यवाही के दौरान परीक्षा केन्द्र महादेव डिजिटल जोन (Mahadev Digital Zone), एम.के.पी इंटर कॉलेज में प्राप्त इनपुट के आधार पर दबिश दी गई तो परीक्षा लैब के पास बने यूपीएस रूम में एक कोने पर एक 24*24 इंच का अंडर ग्राउंड चेम्बर बनाया गया था। चेम्बर में 2 लेपटॉप, राउटर मिले। जिसे रिमोटली चलाया जा रहा था। दोनों लैपटाप के माध्यम से परीक्षा में प्रश्न पत्रों को हल करने में मदद की जा रही थी।
अभ्यर्थियों को पास कराने के लेते थे 10 लाख रुपए
इस प्रकरण में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नवनीत सिंह भुल्लर द्वारा जानकारी देते हुए बताया कि तकनीकी व फॉरेन्सिंक उपकरणों का प्रयोग करते हुए उक्त सिस्टम में कब्जे में लेकर सील किया गया। एसटीएफ एसएसपी ने जानकारी देते हुए बताया की आरोपी कंप्यूटर हैकिंग और रिमोट एक्सेस के जरिए नकल करवा रहे थे।
बताया जा रहा है आरोपी परीक्षा में पास कराने के लिए अभ्यर्थियों से 10-10 लाख रुपए लेते थे। पुलिस ने मौके से चार मोबाइल, दो लैपटॉप और एक इंटरनेट राउटर बरामद किया गया है। आरोपियों के साथियों की तलाश के लिए एक पुलिस टीम बनाई गई है। साथ ही उनकी धरपकड़ के लिए संभावित जगहों पर दबिश दी जा रही है।


