Join our community of SUBSCRIBERS and be part of the conversation.
To subscribe, simply enter your email address on our website or click the subscribe button below. Don't worry, we respect your privacy and won't spam your inbox. Your information is safe with us.
मृतक विक्रम शर्मा झारखंड का हिस्ट्रीशीटर, गैंगस्टर था
पुलिस जांच में जुटी
देहरादून।उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में एक और सनसनीखेज वारदात सामने आ रही है। गोलीकांड का मामला सामने आ रहा है। यहां पर एक व्यक्ति की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या कर दी गई है। राजपुर रोड सिल्वर सिटी में जिम से बाहर निकलते हुए दो बदमाशों ने युवक को गोली मारी।
देहरादून के सिल्वर सिटी में दिनदहाड़े व्यक्ति की गोली मारकर हत्या
दरअसल राजपुर रोड स्थित सिल्वर सिटी के पास दिनदहाड़े एक व्यक्ति की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। व्यक्ति जिम से बाहर निकल रहा था। तभी दो बदमाशों ने उसे गोली मार दी। इस फायरिंग में युवक की मौके पर ही मौत हो गई।मृतक की पहचान सहस्त्रधारा रोड निवासी विक्रम सिंह के नाम से हुई है। बता दें कि बदमाशों ने तीन फायरिंग की। वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। एसएसपी सहित पुलिस मौके पर पहुंची। फिलहाल अभी हत्या के कारणों का पता नहीं चल पाया है।
बताया यह भी जा रहा हैं कि मृतक विक्रम शर्मा झारखंड का हिस्ट्रीशीटर गैंगस्टर था जिस पर इसके व इसके साथियों पर 50 से अधिक मुकदमे भी हैं