वोटर सूची से बड़े पैमाने पर नाम गायब होना प्रशासन की घोर लापरवाही: विरेंद्र पोखरियाल,

0
35

देहरादून। नगर निगम चुनाव में मतदाताओं का वोटर सूची से बड़े पैमाने पर नाम गायब होना प्रशासन की घोर लापरवाही है। दून वासियों के वोट काटकर लोकतंत्र को मजबूर और कमजोर बनाने का प्रयास किया गया। इसकी मैं कड़ी शब्दों में निंदा करता हूं। प्रशासन और पुलिस ने सत्ताधारी दल के दवाब में ऐसे तमाम प्रयास किए, जिससे मतदान प्रभावित किया जा सके। कई स्थानों पर वोटरों को वोट करने से रोका गया। बावजूद इसके देहरादून नगर निगम क्षेत्र की जनता ने जिस उत्साह के साथ शांतिपूर्ण तरीके बदलाव के लिए मतदान किया, इसके लिए उनका आभार और धन्यवाद प्रकट करता हूं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here