नगर आयुक्त ने किया रेन बसेरों का औचक निरीक्षण

0
67

रेन बसेरे में बिजली एवं पानी की व्यवस्था दुरस्त कर ली जाय।

रेन बसेरे में लोगों को ठण्ड से परेशानी न हो इसके लिये कम्बल, बिस्तर, तकिया आदि की पर्याप्त व्यवस्था सुनिश्चित की जाय।

Dehradun।नगर आयुक्त गौरव कुमार ने आज दिनांक 1-01-24 को रेन बसेरों का निरीक्षण करते हुए ब्यवस्थाओ जायजा लिया । इसके साथ साथ ही बढती ठण्ड से बचाव हेतु शहर में जलाये जाने वाले अलाव की व्यवस्था को भी जाकर परखा।रेन बसेरे में ठण्ड के चलते लोगों को परेशानी न हो इसके लिये नगर आयुक्त द्वारा निर्देश भी दिये।रेन बसेरे में ठण्ड के चलते लोगों को परेशानी न हो इसके लिये भी नगर आयुक्त द्वारा निर्देश दिये गये रेन बसेरे में ठण्ड के चलते लोगों को परेशानी न हो और रेन बसेरे में बिजली एवं पानी की व्यवस्था दुरस्त कर ली जाय। साथ ही रेन बसेरे की व्यवस्था देखने के लिये कर्मचारी तैनात किये जाय।

रेन बसेरे में लोगों को ठण्ड से परेशानी न हो इसके लिये कम्बल, बिस्तर, तकिया आदि की पर्याप्त व्यवस्था सुनिश्चित की जाय।
रेन बसेरों में अलाव की भी पर्याप्त व्यवस्था रखी जाय।
रेन बसेरों के शौचालय/स्नानघर कों नियमित रूप से स्वच्छ रखा जाय।
नगर आयुक्त नें निर्देशित किया कि रेन बसेरो क़े खिड़की के कांच अथवा अन्य कोई भी मरम्मत का कार्य शीघ्र ही पूरा किया जाये.
नगर आयुक्त द्वारा निर्देशित किया गया कि मुख्य स्थानों जैसे रैलवे स्टेशन ,बस स्टेशन एवं ब्यस्त चौराहो के पास रेन बसेरो की सूचना के बोर्ड लगा दिए जाये जिससे बेसहारा लोगो क़ो रेन बसेरो का पता लग सके।
ठण्ड बढने के साथ ही शहर में अलाव जलाने के स्थानो को बढ़ाते हुए वहां पर अलाव जलाने की व्यवस्था की जाय।

वर्तमान में शहर में औसतन 40 से 44 स्थानों में अलाव जलाया जा रहा है।
देहरादून शहर में यहां है रेन बसेेरे।
स्थान क्षमता:_
चूना भट्टा 35
पटेल नगर 139
ट्रांसपोर्ट नगर 50
चुक्खुवाला 100

पिछले एक वर्ष में 4034 लोगों द्वारा रेन बसेरों में शरण प्राप्त की।
इस वर्ष 1 अप्रेल से अब तक चूना भट्टा रेन बसेरे में 926, टांसपोर्ट नगर रेन बसेरे में 1575, तथा लालपुर रेन बसेरे में 2275 लोगों ने आश्रय प्राप्त किया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here