नंदिता विरेन्द्र पोखरियाल ने डोर टू डोर किया जनसंपर्क

0
49

नंदिता विरेन्द्र पोखरियाल ने सुनी महिलाओं की समस्या

नंदिता विरेन्द्र पोखरियाल ने कहा कांग्रेस को वोट देकर परिवर्तन कर सकते है

देहरादून।  नंदिता विरेन्द्र पोखरियाल ने कांग्रेस मेयर प्रत्याशी विरेंद्र पोखरियाल व वार्ड 59 कांग्रेस प्रत्याशी पार्षद सौरभ उनियाल के क्षेत्र गुजराडा मानसिंह, गब्बर बस्ती के लोगों से कांग्रेस के लिए 23 जनवरी 2025 को वोट करने की अपील की साथ ही वहां के निवासियों को पिछले कई वर्षों से आ रही समस्या का समाधान न हो पाने की समस्या जस की तस पड़ी हुई है उनको भी सुना ।

साथ ही महिलाओं से जन संपर्क के दौरान घरों में पानी भरना ओर रास्ते में जगह जगह गड्ढे जिससे जनता को रोज दिक्कतों का सामना ओर साथ ही जाम का सामना भी करना पड़ता है । पानी के भराव के कारण घरों में बीमारी का आना जाना बना रहता है । बीमार व्यक्ति को सरकारी अस्पताल में ले जाए तो पूरा पूरा दिन वही लग जाता है ।
ऐसे में दैनिक मजदूरी पे नहीं जा पाते जिससे घर में पैसा नहीं आता और आर्थिक तंगी भी बनी रहती है।

जनसंपर्क के दौरान नंदिता विरेन्द्र पोखरियाल ने सभी को जल्द ही समस्या के समाधान से निजात दिलाने का वादा किया ओर कहा कि आप सभी स्वयं कांग्रेस को वोट देकर यह परिवर्तन कर सकते है ।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here