अपनी तेज रफ़्तार बोलिंग से सभी को हैरान किया नवीन कुमार ने

0
34

नवीन कुमार सिंह ने उत्तराखंड प्रीमियर लीग (UPL) में किया कमाल

देहरादून। उत्तराखंड में हरिद्वार जिले से नवीन कुमार सिंह का क्रिकेट के प्रति जुनून बचपन से ही था। वही Graphic Era से बीटेक कर रहे थे तब भी उन्होंने क्रिकेट टीम के कप्तान के रूप में कमान संभाली थी। UPL 2024 में भी वह Nainital Pipers की ओर से खेल चुके हैं।

नवीन कुमार सिंह रणजी कैंप में खेले हैं लेकिन उनका सिलेक्शन टीम में नहीं हो पाया। नवीन कुमार सिंह का जुनून क्रिकेट के प्रति लगातार जारी रहा। नवीन कुमार एक पेस बोलर है अगर बोलिंग की गति की बात की जाए तो नवीन कुमार 140 प्रतिघंटा की रफ्तार से बोलिंग करते हैं

वहीं अब नवीन कुमार सिंह अपने पहले मैच में देहरादून वॉरियर्स (UPL)2025 की और से खेलते हुए 04 ओवर में 22 रन देकर 02 विकेट झटके नवीन कुमार का पिछले UPL 2024 में भी अच्छा प्रदर्शन किया गया था ,जिसके चलते इस बार देहरादून वारियर्स की टीम के द्वारा UPL में चयन किया गया है । नवीन नेट बॉलर के तौर पर IPL में राजस्थान रॉयल्स व लखनऊ सुपरजायंट्स की टीम में नेट बोलिंग कर चुके हैं।

जिस तरह से महेंद्र सिंह धोनी और ऋषभ पंत उत्तराखंड से है और वर्ल्ड में अपना नाम कमा चुके हैं काश किसी की नजर नवीन कुमार पर भी पड़ जाए और इंडिया टीम में सिलेक्शन हो जाए तो वह भी देश का नाम रोशन करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here