युवक को किडनैप कर फिरौती मांगने वाले 05 अभियुक्तों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

0
4

 

अपराधियों के हर पैंतरे को नाकाम करती दून पुलिस

किडनैपिंग और फिरौती के खेल का किया पुलिस ने अंत, चंद घंटों में ही पुलिस की गिरफ्त में आये शातिर अभियुक्त

अभियुक्तों द्वारा युवक को घर से किडनैप कर अपहर्ता की मां से की थी 01 लाख रू0 की डिमाण्ड

कोतवाली विकासनगर

देहरादून। दिनांक 2/3/2026 को पीड़िता पुष्पा देवी पत्नी स्व0  सुरेश पुन्डीर, निवासी भोजावाला विकासनगर देहरादून ने थाना विकासनगर में आकर प्रार्थना पत्र दिया कि सांय के समय कुछ अंजान व्यक्ति वाहन सं0-यू0के0-07- एफ0एस0 4482 तथा मो0सा0 से उनके घर पर आकर जबरन अन्दर घुसे तथा उनके पुत्र शक्ति पुंडिर के साथ मारपीट कर जबरन गाडी में अगवा कर अपने साथ ले गये। कुछ समय पश्चात उनके द्वारा एक अन्जान नम्बर से उन्हें कॉल कर उनके पुत्र को घर वापस छोड़ने की एवज में 01 लाख रुपयों की मांग की गई। पीड़िता द्वारा दी गई तहरीर के आधार पर कोतवाली विकासनगर में तत्काल मु0अ0सं0-63/2026 धारा- 140(2)/115(2)/333 बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज किया गया।

घटना की गंभीरता के दृष्टिगत एसएसपी देहरादून के निर्देशों पर कोतवाली विकासनगर में तत्काल अलग-अलग पुलिस टीमों का गठन किया गया, गठित पुलिस टीम द्वारा घटनास्थल का निरीक्षण करते हुए आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों से अभियुक्तों के सम्बंध में जानकारी एकत्रित की तथा घटना में प्रयुक्त वाहन व वाहन स्वामी के सम्बंध में जानकारी जुटाते हुए दिनांक 02/3/2026 की रात्रि में अपहर्ता शक्ति सिहं को विकासनगर क्षेत्र से सकुशल बरामद करते हुए घटना में शामिल 05 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया है।

गिरफ्तार अभियुक्त शातिर किस्म के अपराधी है, जो नशे के आदि व्यक्तियों को चिन्हित करते हुए स्वंय धार्मिक संगठनों से जुडा होना बताते हुए उन्हें जेल भिजवाने की धमकी व अन्य माध्यमों से ब्लैकमेल कर फिरौती वसूलते है।

दिनांक 02-03-2026 को भी अभियुक्तों द्वारा जबरन उक्त युवक के घर में घुसकर खुद को धार्मिक संगठन से जुडा होना बताकर तथा युवक के मादक पदार्थो की तस्करी का झूठा आरोप लगाकर युवक को पुलिस में सौंपने की बात कहते हुए जबरन अपने साथ कार में ले गये थे, तथा कुछ समय पश्चात युवक को छोडने की एवज में उसके परिजनो से 01 लाख रू0 की फिरौती की मांग की थी।

नाम/पता गिरफ्तार अभियुक्त :-

01- विकास वैरोगी पुत्र सतपाल वैरागी निवासी पंजाबी बाग , हकीकत नगर पुलिस लाईन सहारनपुर थाना सदर जिला सहारनपुर उत्तरप्रदेश उम्र 35 वर्ष
02- नीरज पुत्र मदन, निवासी माईकोटा थाना नागर जिला सहारनपुर उ0प्र0 उम्र 34 वर्ष
03- प्रवीन पुत्र प्रीतम सिंह, निवासी वार्ड नं0 03 पहाडी गली विकासनगर जिला देहरादून उम्र 44 वर्ष
04- सचिन पुत्र शांति प्रसाद, निवासी लेन नं0 03 आदर्श कॉलोनी लाईन जीवनगढ कोतवाली विकासनगर जिला देहरादून, उम्र 31 वर्ष
05- नवीन पुत्र महेन्द्र सिंह, निवासी ग्राम डांडा वार्ड नं0 15 डाकपत्थर कोतवाली विकासनगर जिला देहरादून उम्र 27 वर्ष

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here