देहरादून। कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को अपना इस्तीफा सौंप दिया है. जिसके बाद प्रेमचंद अग्रवाल मुख्यमंत्री आवास से रवाना हुए. बता दें प्रेमचंद अग्रवाल ने अपने आवास पर इस्तीफे का ऐलान किया था. जिसके बाद वह रोते हुए सीएम आवास के लिए रवाना हो गए थे.
बता दें विधानसभा बजट में सत्र के दौरान प्रेमचंद अग्रवाल ने पहाड़ियों पर बयानबाजी की थी. जिसके बाद से अग्रवाल का चौतरफा विरोध किया जा रहा था. अग्रवाल के मंत्री पद से इस्तीफे की चर्चाएं तब तेज हो गई थी जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी उत्तरकाशी दौरे पर उत्तराखंड आए थे.

