कविल्ठा में आयोजित चुनावी सभा को संबोधित करते हुए कांग्रेस पार्टी के पक्ष में ज्यादा से ज्यादा मतदान की अपील की।
चार धाम यात्रा को विफल बताया: प्रीतम सिंह।
देहरादून। प्रीतम सिंह ने जनपद रुद्रप्रयाग में सरस्वती नदी के तट पर स्थित सिद्धपीठ श्री महाकाली मंदिर कालीमठ में देवी माँ काली की पूजा अर्चना कर आशीर्वाद प्राप्त किया तथा प्रदेश की खुशहाली की कामना की।
इसके बाद प्रीतम सिंह केदारनाथ विधानसभा उपचुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी मनोज रावत के समर्थन में चुनाव प्रचार कार्यक्रम के तहत आज ब्लॉक ऊखीमठ की ग्राम पंचायत कविल्ठा में आयोजित चुनावी सभा को संबोधित करते हुए कांग्रेस पार्टी के पक्ष में ज्यादा से ज्यादा मतदान की अपील की।
प्रीतम सिंह ने कहा कि चार धाम यात्रा हमारे पर्वतीय लोगों के लिए एक आय का साधन है लोग चार धामयत्रा का इंतजार करते हैं लेकिन इस बार चार धाम यात्रा सही से सफल नहीं हो पाई जहां लोगों ने होमस्टे बना रखे थे वहां पर तीर्थ यात्री नहीं आ पाए जिससे कि लोगों को लोन चकाने में दिक्कत होहैंही हैं
प्रीतम सिंह कहा की उत्तराखंड में कोई कानून व्यवस्था नहीं है जहां महिलाओं पर अत्याचार हो रहे हैं वहीं सरकार इस मामले में विफल साबित हो रही है
चुनाव प्रचार के दौरान स्थानीय जनों में कांग्रेस पार्टी के प्रति विश्वास व उत्साह से स्पष्ट हो रहा है कि केदारनाथ विधानसभा के सम्मानित मतदाता अपने वोट के माध्यम से भाजपा को चोट पहुंचाने जा रहे हैं।
इस दौरान पूर्व अध्यक्ष उखीमठ नगर पंचायत रीता पुष्पवान, प्रदेश महामंत्री हरिकृष्ण भट्ट, पछवादून कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष संजय किशोर, संदीप कुमार व अन्य वरिष्ठजन मौजूद रहे।


