पूरे राज्य में पेयजल कार्मिकों का आन्दोलन प्रारम्भ
दिनांक 31.01.2024 तक मांगे न मानने पर हड़ताल की चेतावनी
Dehradun।पूर्व घोषित कार्यक्रम के अनुसार जल कार्मिकों द्वारा पूरे प्रदेश में जल संस्थान, जल निगम समस्त मोर्चा के बैनर तले 10:00 बजे प्रातः से 12:00 बजे तक धरना दिया गया देहरादून में मुख्य महाप्रबंधक कार्यालय उत्तराखंड जल संस्थान नेहरू कॉलोनी देहरादून में धरना दिया ।जल निगम मोर्चे के संयोजक रमेश बिंजोला ने शीघ्र दो मांगों को हल करने की मांग की है। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड जल निगम एवं उत्तराखंड जल संस्थान का एकीकरण करते हुए राजकीयकरण किया जाए। UUSDA द्वारा कराए जा रहे समस्त पेयजल सीवरेज निर्माण कार्य उत्तराखंड जल निगम के माध्यम से कराए जाएं ।
वही जल संस्थान ,जल निगम संयुक्त मोर्चे के संयोजक विजय खाली ने बताया कि मांगे पूरी न होने पर आंदोलन किया जाएगा ।वहीं उन्होंने बताया की 21 वे 22 जनवरी को सभी जनपदों ,नगरों में जनप्रतिनिधियों के माध्यम से सरकार को ज्ञापन प्रेषित किया जाएगा। तथा 23 और 24 जनवरी को पूरे उत्तराखंड स्थित सभी जल निगम एवं जल संस्थान के कर्मी कर्मीको ,पेंशनरों द्वारा जनपदों में प्रातः 10:00 बजे से 12:00 बजे तक धरना दिया जाएगा तथा ज्ञापन जिला अधिकारी, उप जिला अधिकारी, तहसीलदार के माध्यम से प्रेषित किया जाएगा। वहीं उन्होंने बताया कि 25 जनवरी को सभी जनपदों ,नगरों में कार्मिकों पेंशनरों द्वारा रैली का आयोजन किया जाएगा। अगर 27 जनवरी तक मांगों का समाधान नहीं होता तो सभी नगरों ,जनपदों में अनिश्चितकालीन धरना दिया जाएगा और निर्माण कार्यों का पूर्ण बहिष्कार किया जाएगा।पेयजल व्यवस्था बाधित ना हो तथा आम जनता को असुविधा न हो इसके दृष्टिगत संचालन कार्यों को प्रभावित नहीं किया जाएगा।
साथ ही उन्होंने कहा कि यदि 31 जनवरी तक सरकार द्वारा मांगों का समाधान नहीं किया जाता तो इन परिस्थितियों में 1 फरवरी को मोर्चे की उच्चाधिकार समिति की बैठक में पूर्ण कार्य बहिष्कार /हड़ताल पर निर्णय लिया जाएगा।
धरना कार्यक्रम में निम्न कार्मिक उपस्थित रहें-
जितेन्द्र सिंह देव, रमेश विंजोला, विजय खाली, श्याम सिंह नेगी, महेश चन्द्र भट्ट, लाल सिंह रौतेला,
शिशुपाल सिंह रावत, विनोद सिंह, अशीष तिवारी, धन सिंह चौहान, संदीप मलोहत्रा, नन्द कुमार तिवारी,
जगत सिंह, रमेश चन्द्र शर्मा, सरिता नेगी, ममता भकुनी, संतोष पुण्डीर, कांता देवी।

