8 मार्च को रहेगा रुट डाइवर्ट

0
4

 

रुट डाइवर्ट प्लॉन

दिनांक 08.03.2026 को श्री झण्डा जी के आरोहण के दृष्टिगत रुट/डायवर्ट प्लान-

1- बिन्दाल से तिलक रोड़ तथा तालाब की ओर समस्त प्रकार के चौपहिया/दुपहिया वाहनों का प्रवेश पूर्णतः वर्जित रहेगा।

2- सहारनपुर चौक से दरबार साहिब की ओर कोई भी वाहन नही आयेगा।

3- पीपल मण्डी चौक से हनुमान चौक /सहारनपुर चौक जाने वाले वाहनों को दर्शनी गेट होते हुये भेजा जायेगा।

4- कांवली रोड़ गुरुराम राय स्कूल की ओर से कोई भी वाहन तालाब /दरबार साहिब की ओर नही जायेगा।

5- बैण्ड बाजार की ओर से दरबार साहिब की ओर भी कोई वाहन नही आयेगा, उक्त वाहनों को तिलक रोड/मच्छी बाजार की ओर भेजा जायेगा।

दिनांक 08 मार्च 2026 को श्री झण्डे जी आरोहण के दृष्टिगत निम्न चौराहों/तिराहों/कटों से चौपहिया वाहनों का झण्डा बाजार की ओर प्रवेश पूर्णतः वर्जित रहेगा।

सहारनपुर चौक – गऊ घाट तिराहा – दर्शनी गेट – पीपल मण्डी चौक – तालाब के चारों ओर – भण्डारी चौक ( गुरुद्वारे की ओर आने वाले सभी मार्गों ) पर बैरियर लगाकर सभी प्रकार के वाहनों का प्रवेश वर्जित रहेगा।

यातायात का दबाव बढ़ने पर निरजनपुर मण्डी से सहारनपुर चौक की ओर एंव बल्लीवाला चौक से सहारनपुर चौक की ओर आने वाले यातायात को आवश्कतानुसार डायवर्ट कर कमला पैलेस की ओर भेजा जायेगा तथा लालपुल से सहारनपुर चौक की ओर आने वाले यातायात को निरंजनपुर मण्डी की ओर भेजा जायेगा।

नोटः- श्री झण्डे जी आने वाले श्रद्धालु एंव स्थानीय निवासियों से अपील की जाती है कि अपने वाहनों को र्निधारित पार्किंग स्थल में पार्क करें, यथासम्भव दुपहिया वाहनों का प्रयोग कर यातायात पुलिस को अपना सहयोग प्रदान करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here