17 अप्रैल की शाम 05ः00 बजे से पूरे जनपद में धारा 144 लागू कर दी जाएगी।

0
55

 

राजनीतिक दल द्वारा किसी प्रकार का खुला प्रचार-प्रसार व जनसभा न की जाए।
लोकसभा निर्वाचन 2024 में नियुक्त समस्त पुलिस/अर्द्ध सैनिक बलों को डीएम देहरादून तथा एसएसपी देहरादून द्वारा किया गया ब्रीफ।

Dehradun।लोकसभा निर्वाचन 2024 के दृष्टिगत दिनांक 19-04-2024 को होने वाली मतदान प्रक्रिया को सकुशल सम्पन्न कराने हेतु आज दिनांक 16-04-2024 को पुलिस लाइन देहरादून में जिलाधिकारी देहरादून तथा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा चुनाव ड्यूटी में लगे समस्त पुलिस/अर्धसैनिक बलों एवं प्रशासनिक अधिकारियों की ब्रींफिंग कि गई। इस दौरान एसएसपी देहरादून ने कहा की 17 अप्रैल      की शाम 05ः00 बजे से पूरे जनपद में धारा 144 लागू कर दी जाएगी

दिनाँक 19-04-2024 को मतदान के दृष्टिगत दिनाँक 17-04-24 की शाम 05ः00 बजे से पूरे जनपद में धारा 144 लागू कर दी जाएगी इसलिए सभी संबंधित अधिकारी यह सुनिश्चित कर ले कि इस दौरान किसी राजनीतिक दल द्वारा किसी प्रकार का खुला प्रचार-प्रसार व जनसभा न की जाए। साथ ही अपने-अपने क्षेत्रों के होटल/ढाबों/धर्मशालाओं आदि की चैकिंग कर इस बात को सुनिश्चित कर लें कि कोई बाहरी व्यक्ति अनावश्यक रूप से बिना किसी कारण के उक्त स्थानो पर न रूका हो। इसके अतिरिक्त अन्तर्राज्जीय/अन्तर जनपदीय बैरियरों पर नियुक्त पुलिस बल वाहन चौकिंग के साथ-साथ व्यक्तिगत चैकिंग करना भी सुनिश्चित करेगें।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here