श्री बदरीनाथ -केदारनाथ मंदिर समिति ने धूमधाम से मनाया स्वतंत्रता दिवस।

0
36

 

श्री बदरीनाथ – केदारनाथ मंदिर समिति के अध्यक्ष अजेंद्र अजय ने स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दी।

श्री बदरीनाथ धाम में बीकेटीसी उपाध्यक्ष किशोर पंवार ने झंडारोहण किया केदारनाथ धाम में भी मंदिर समिति ने मनाया स्वतंत्रता दिवस।

श्री बदरीनाथ धाम में बीकेटीसी मुख्य कार्याधिकारी विजय प्रसाद थपलियाल विशेष रूप से झंडारोहण कार्यक्रम में मौजूद रहे।                                                             हक-हकूकधारियों का प्रतिनिधिमंडल मुख्य कार्याधिकारी से मिला।

देहरादून 15 अगस्त। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर श्री बदरीनाथ – केदारनाथ मंदिर समिति ने श्री बदरीनाथ धाम श्री केदारनाथ धाम एवं श्री नृसिंह मंदिर जोशीमठ, उखीमठ कार्यालय सहित मंदिर समिति देहरादून कार्यालय, ऋषिकेश सहित सभी विश्राम गृहों तथा कार्यालयों, संस्कृत विद्यालयों – महाविद्यालयों में उत्साह पूर्वक झंडारोहण किया । इस अवसर पर श्री बदरीनाथ धाम में स्वच्छता अभियान भी चलाया गया।
स्वतंत्रता दिवस के पर्व के दिन मंदिरों में देश की खुशहाली हेतु प्रार्थना की तथा विशेष पूजा-अर्चना भी संपन्न की गयी।

श्री बदरीनाथ – केदारनाथ मंदिर समिति के अध्यक्ष अजेंद्र अजय ने अपने संदेश में सभी श्रद्धालुओं, तथा मंदिर समिति कर्मचारियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दी हैं।

श्री बदरीनाथ धाम में बीकेटीसी उपाध्यक्ष किशोर पंवार ने श्री बदरीनाथ मंदिर सिंह द्वार पर झंडारोहण किया तथा स्वतंत्रता दिवस की बधाई दी।
इस अवसर पर बीकेटीसी के नवनियुक्त मुख्य कार्याधिकारी विजय प्रसाद थपलियाल झंडारोहण कार्यक्रम में विशेष रूप से भागीदार रहे अपने संबोधन में मुख्य कार्याधिकारी ने श्री बदरीनाथ धाम के सिंह द्वार पर झंडारोहण कार्यक्रम में उपस्थित सभी तीर्थयात्रियों, हक हकूकधारियों- तीर्थ पुरोहितगणों तथा मंदिर समिति अधिकारियो- कर्मचारियों को स्वतंत्रता दिवस की बधाई दी। इसके बाद मुख्य कार्याधिकारी ने बदरीनाथ धाम के रावल अमरनाथ नंबूदरी से भी भेंट की इससे पूर्व मुख्य कार्याधिकारी आज प्रात: भगवान श्री बदरीविशाल की महाअभिषेक पूजा में शामिल हुए।

आज स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रम के पश्चात मुख्य कार्याधिकारी ने मंदिर समिति के बस टर्मिनल तथा विश्राम गृहों कार्यालयों की व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया तथा मौके पर अधिकारियों को निर्देश दिये।

स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रम के बाद श्री बदरीनाथ मंदिर की भंडार एवं अन्य व्यवस्थाओं से जुड़े बामणी गांव निवासी मेहता-भंडारी- कमदी थोक के प्रतिनिधियों रामदेव मेहता,राजेश मेहता,उत्तम मेहता, अनूप भंडारी ने मुख्य कार्याधिकारी से भेंट कर मंदिर परंपराओं के संबंध में बातचीत की तथा मुख्य कार्याधिकारी नियुक्त होने पर बधाई दी।

इस अवसर पर मंदिर समिति सदस्य भास्कर डिमरी,अधिशासी अभियंता अनिल ध्यानी, सहायक अभियंता गिरीश देवली, धर्माधिकारी राधाकृष्ण थपलियाल, मंदिर अधिकारी राजेंद्र चौहान, प्रशासनिक अधिकारी कुलदीप भट्ट, रविन्द्र भट्ट, एवं विवेक थपलियाल, लेखाकार भूपेंद्र रावत, जगमोहन बर्त्वाल, संतोष तिवारी, केदार सिंह रावत,भागवत मेहता, नरेंद्र खाती, प्रबंधक अजय सती अनुसुइया नौटियाल,संजय भंडारी,दीपक सयाना ,दिनेश भट्ट, विकास सनवाल, राहुल मैखुरी, अमित डिमरी आदि मौजूद रहे।

मंदिर समिति के सभी सदस्यों ने अपने अपने क्षेत्रों के निकट वर्ती शिक्षण संस्थाओं में झंडारोहण किया।

बीकेटीसी मीडिया प्रभारी डा. हरीश गौड़ ने जारी प्रेस विज्ञप्ति में बताया कि श्री बदरीनाथ – केदारनाथ मंदिर समिति के सभी विश्राम गृहों, कार्यालयों उप कार्यालयों में झंडारोहण कार्यक्रम संपन्न हुआ इस अवसर पर स्वच्छता अभियान भी चलाया गया। विश्राम गृहों में प्रबंधकों ने झंडारोहण किया।कारगी चौक देहरादून स्थित विश्राम गृह में झंडारोहण के अवसर पर वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी विजेंद्र बिष्ट,प्रबंधक किशन त्रिवेदी, पुजारी वीरेंद्र सेमवाल, बल्लभ सेमवाल, भरत कुंवर, पिंकी आदि मौजूद रहे।
चंद्रभागा यात्री विश्राम गृह ऋषिकेश में झंडारोहण के अवसर पर प्रबंधक विशाल पंवार, राहुल नेगी, रामचंद्र बिष्ट, मनोज रावत, मुन्नी देवी, पार्वती देवी राजू गोडियाल, राहुल आदि मौजूद रहे।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here