सीएम धामी ने पवनदीप राजन के हादसे पर दुख जताया
फैंस इस घटना से काफी परेशान हैं। सोशल मीडिया पर उनकी जल्द रिकवरी की दुआ कर रहे हैं।
देहरादून। सिंगिंग रियलिटी शो ‘इंडियन आइडल 12’ के विजेता की हालत गंभीर बनी हुई है. इलाज के लिए उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया है. सीएम धामी ने पवनदीप राजन के हादसे पर दुख जताया है. साथ ही उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की है.
सिंगिंग रियलिटी शो ‘इंडियन आइडल 12’ के विजेता और मशहूर सिंगर पवनदीप राजन सोमवार को एक गंभीर सड़क हादसे का शिकार हो गए। ये एक्सीडेंट अमरोहा में सुबह लगभग 3:40 बजे हुआ। जब पवनदीप जिस कार में सवार थे। वो अचानक नियंत्रण से बाहर हो गई। टक्कर इतनी ज़ोरदार थी कि कार के परखच्चे उड़ गए। हादसे के बाद सिंगर को अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उनका इलाज जारी है।
एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जिसमें पवनदीप स्ट्रेचर पर लेटे नज़र आ रहे हैं। डॉक्टर उनकी मेडिकल जांच कर रहे हैं। शुरुआती जानकारी के मुताबिक उनके बाएं पैर और दाहिने हाथ में चोटें आई हैं। हालांकि अभी तक मेडिकल बुलेटिन सामने नहीं आया है।लेकिन फैंस इस घटना से काफी परेशान हैं। सोशल मीडिया पर उनकी जल्द रिकवरी की दुआ कर रहे हैं।


