Join our community of SUBSCRIBERS and be part of the conversation.
To subscribe, simply enter your email address on our website or click the subscribe button below. Don't worry, we respect your privacy and won't spam your inbox. Your information is safe with us.
विधायक के समर्थकों ने की प्रारंभिक शिक्षा निदेशक के साथ मारपीट
विधायक की मौजूदगी में हुई मारपीट
कर्मचारियों में दहशत का माहौल
देहरादून। देहरादून में शिक्षा निर्देशालय में प्रारंभिक शिक्षा निदेशक अजय कुमार नौडियाल के साथ उनके दफ्तर में मारपीट का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है मारपीट करने वाले कोई और नहीं बल्कि विधायक के समर्थक ही थे।
घटना शनिवार दोपहर की है। आरोप है कि किसी प्राथमिक विद्यालय के नाम परिवर्तन को लेकर रायपुर विधायक उमेश शर्मा काऊ अपने समर्थकों के साथ में प्रारंभिक शिक्षा निदेशक अजय कुमार नौडियाल के दफ्तर पहुंचे थे। इस दौरान विधायक के समर्थक अधिकारी पर नाम बदलने को लेकर दबाव बनाने लगे।
प्रारंभिक शिक्षा निदेशक अजय कुमार नौडियाल ने विधायक को नियम-कानून का हवाला दिया, जिसके बाद विवाद बढ़ गया। देखते दी देखते विधायक के समर्थक हाथापाई पर उतर आए। मारपीट में घायल निदेशक को कोरोनेशन जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मामले को लेकर शिक्षा विभाग और प्रशासनिक हलकों में हड़कंप मचा हुआ है। बता दें निदेशक के साथ हुई मारपीट के दौरान विधायक भी मौके पर ही मौजूद थे।
प्रारंभिक शिक्षा निदेशक अजय कुमार नौडियाल के साथ हुई मारपीट की घटना से कार्यालय में हड़कंप मच गया है। कर्मचारियों में दहशत का माहौल है। अधिकारी के दफ्तर में घुसकर की गई इस मारपीट के वारदात के बाद से सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठने लगे हैं।