UCC कमेटी का 15 दिन का कार्यकाल बढ़ाया।
Dehradun।समान नागरिक संहिता कानून को लेकर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बड़ा बयान दिया है … मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि अभी ड्राफ्टिंग कमेटी का कुछ कार्य शेष बचा हुआ है अभी कमेटी को इस पर संकलन और औपचारिकताएं पूरी करनी है इसलिए उनका 15 दिन का कार्यकाल और बढ़ाया गया है। सीएम धामी ने कहा कि जैसे ही सरकार को ड्राफ्ट मिलेगा सरकार आगे की कार्रवाई शुरू करेगी।और विधानसभा का सत्र भी बुलाया जाएगा।


