कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने हेमा मालिनी पर की विवादित टिप्पणी।
भाजपा नेता, मथुरा लोकसभा के भाजपा प्रत्याशी हेमा मालिनी पर अभद्र टिप्पणी पर, महिला मोर्चा ने कड़े शब्दों में की निंदा।
कांग्रेस पार्टी ने नारी शक्ति का किया अपमान।
देहरादून : कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने भाजपा नेता , मथुरा लोकसभा के भाजपा प्रत्याशी हेमा मालिनी पर विवादित बयान दिया है । जिस पर भाजपा उत्तराखंड महिला मोर्चा ने कड़ा हमला बोला है कड़े शब्दों में आक्रोश जताते हुए निंदा की है । कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता रणजीत सिंह सुरजेवाला के खिलाफ आक्रोश जताया है।
उत्तराखंड भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष आशा नौटियाल का कहना है कि कांग्रेस का यह चरित्र ही है जहां महिलाओं का सम्मान नहीं होता है । उनका कहना है कि भाजपा प्रत्याशी हेमा मालिनी पर अभद्र टिप्पणी से नारी शक्ति का अपमान हुआ है नारी शक्ति कभी माफ नहीं करेगी। कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला का विवादित बयान कांग्रेस पार्टी की घटिया मानसिकता को उजागर किया है।
कांग्रेस पार्टी की मानसिकता नारी विरोधी है नारी शक्ति का अपमान करने की है उनका कहना है कि कांग्रेस पार्टी में यह कोई पहली बार नहीं है। इसके पहले हिमाचल प्रदेश के मंडी लोकसभा के भाजपा प्रत्याशी कंगना रनाउत को लेकर भी इसी तरह का विवादित बयान सामने आया था ।उनका कहना है कि बार-बार कांग्रेस पार्टी नारी शक्ति का अपमान कर रही है इसका खामियाजा कांग्रेस पार्टी को लोकसभा चुनाव में उठाना पड़ेगा।
भाजपा महिला मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष आशा नौटियाल ने कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला के विवादित और अभद्र टिप्पणी पर कड़े शब्दों में नाराजगी जताई है। उनका कहना है कि कांग्रेस पार्टी जिस तरह से नारी शक्ति को लेकर दोहरा चरित्र रखती है ऐसे में कांग्रेस पार्टी बेनकाब हो गई है। बार-बार महिलाओं को अपमानित करने का काम कांग्रेस पार्टी करती रही है। कांग्रेस पार्टी का असली चेहरा सामने आ चुका है।
आपको बता दें कि कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला हरियाणा के कुरुक्षेत्र के कैथल स्थित एक गांव में इंडिया एलायंस के प्रत्याशी के समर्थन में एक जनसभा को संबोधित कर रहे थे जहां उन्होंने भाजपा नेता मथुरा लोकसभा के भाजपा प्रत्याशी हेमा मालिनी पर विवादित और अभद्र टिप्पणी की जिसका वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है ऐसे में उत्तराखंड भाजपा महिला मोर्चा ने शब्दों में उनकी निंदा की है।


