नेशनल गेम्स के जरिए छोटे से राज्य उत्तराखंड ने देशभर में अपनी बड़ी छाप छोड़ी है: रेखा आर्य

0
55

 

विकसित राज्यों की तरह ही उत्तराखंड में भी वो तमाम सुविधाएं उपलब्ध करवाई गईं हैं: रेखा आर्य

महज 25 साल के उत्तराखंड ने नेशनल गेम्स की मेजबानी कर खुद की परिपक्वता का बड़ा संदेश दिया है

देहरादून।उत्तराखंड की सरकार के नेतृत्व में राष्ट्रीय खेलों का आयोजन हो रहा है…खेल और खिलाड़ियों को बढ़ावा देने के लिए राज्य की सरकार द्वारा विकसित राज्यों की तरह ही उत्तराखंड में भी वो तमाम सुविधाएं उपलब्ध करवाई गईं हैं जिससे खिलाड़ियों को अपने हुनर और प्रतिभा दिखाने का मौका मिल रहा है…उत्तराखंड की  सरकार द्वारा प्रदेश में 38वें राष्ट्रीय खेलों का आयोजन हो रहा है…नेशनल गेम्स के जरिए छोटे से राज्य उत्तराखंड ने देशभर में अपनी बड़ी छाप छोड़ी है…महज 25 साल के उत्तराखंड ने नेशनल गेम्स की मेजबानी कर खुद की परिपक्वता का बड़ा संदेश दिया है…उत्तराखंड के खिलाड़ियों को न सिर्फ मौका मिल रहा है अपना हुनर दिखाने का बल्कि विजय हासिल करने वाले खिलाड़ियों को सरकार की तरफ से भविष्य संवारने के लिए भी प्लेटफॉर्म दिया जा रहा है…खेल और खिलाड़ियों को बढ़ावा देने के मकसद से प्रदेश की सरकार ने वो सभी सुविधाएं खिलाड़ियों को प्रदान की हैं जिससे उनकी प्रतिभा और निखर सके…खिलाड़ियों को अंतराराष्ट्रीय स्तर का ट्रैक दिया जा रहा है…उधमसिंह नगर जिले के मनोज सरकार स्टेडियम में बनाया गया वेलोड्रम ट्रैक, छोटे से राज्य उत्तराखंड में अंतरराष्टीय स्तर का ट्रैक तैयार करना अपने आप में एक बड़ी उपलब्धि है… लगभग 23 करोड़ की लागत से देश का ये आठवां वेलोड्रम बनाया गया है..

उत्तराखंड की सरकार प्रदेश को आगे बढ़ाने के लिए विकसित करने के लिए हर वक्त तत्पर दिख रही है…उत्तराखंड की सरकार ने ठाना है प्रदेश को देवभूमि के साथ साथ खेलभूमि बनाना है…

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here