निष्पक्ष जांच सुनिश्चित करने हेतु 12 पुलिस कर्मियों का तत्काल गढ़वाल रेंज के जनपद चमोली एवं रुद्रप्रयाग स्थानान्तरण

0
10

 

मृतक द्वारा जारी वीडियो और E-Mail में अंकित तथ्यों के विस्तृत परीक्षण के निर्देश

जनपद ऊधमसिंहनगर के ग्राम पैगा, थाना आईटीआई निवासी स्वर्गीय सुखवन्त सिंह द्वारा दिनांक 10/11 जनवरी, 2026 की रात्रि काठगोदाम, हल्द्वानी में आत्महत्या किये जाने के प्रकरण में पुलिस मुख्यालय द्वारा निम्नलिखित निर्देश निर्गत किये गये हैं:-

▪️ निष्पक्ष एवं पारदर्शी विवेचना के दृष्टिगत निलम्बित 03 उपनिरीक्षक, 01 अपर उ.नि., 01 मुख्य आरक्षी, 07 आरक्षी *कुल 12 पुलिस कर्मियों* को तत्काल प्रभाव से *गढ़वाल रेंज में जनपद चमोली एवं रुद्रप्रयाग* स्थानान्तरित कर दिया गया है।

▪️ उक्त प्रकरण से सम्बन्धित सोशल मीडिया में प्रसारित *वीडियो एवं मृतक द्वारा ई-मेल के माध्यम से की गयी शिकायत, जिसमें स्थानीय व्यक्तियों तथा जनपद ऊधमसिंहनगर पुलिस के अधिकारियों/कर्मियों के विरुद्ध कतिपय आरोप लगाये गये हैं,* उक्त आरोपों के तथ्यों का *विस्तृत परीक्षण कर नियमानुसार वैधानिक कार्यवाही* किए जाने हेतु भी निर्देशित किया गया है।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here