सार्वजनिक स्थानों पर जाम टकराना पड़ा भारी, दून पुलिस ने उतारी सारी खुमारी

0
40

 

शहर से देहात तक शराबियों के विरुद्ध लगातार चल रहा दून पुलिस का अभियान

विगत 03 दिनों में सार्वजनिक स्थानों पर शराब ठेकों के बाहर व सड़क किनारे वाहनों में शराब पीने वाले 310 व्यक्तियों को पुलिस लायी थाने

थाने पर सभी के विरुद्ध पुलिस एक्ट के तहत कार्यवाही करते हुए 81,500/- रु० के किये चालान, दी सख्त हिदायत

Dehradun।सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीने और पिलाने वालों के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई करने हेतु एसएसपी देहरादून द्वारा दिए गए निर्देशों के क्रम में विगत 03 दिनों में दून पुलिस द्वारा जनपद के नगर व देहात क्षेत्र में व्यापक स्तर पर चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के दौरान पुलिस द्वारा सभी थाना क्षेत्रों में शराब ठेकों के बाहर, अन्य सार्वजनिक स्थानों, सड़क किनारे वाहनों में शराब पीने वालों के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए 310 व्यक्तियों को संबंधित थानों पर लाकर उनका पुलिस एक्ट में चालान करते हुए 81,500/- रुपये संयोजन शुल्क वसूला गया, साथ ही सार्वजनिक स्थान पर शराब न पीने की सख्त हिदायद दी गयी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here