यूसीसी ड्राफ्ट रिपोर्ट को लेकर जो भी औपचारिकतायें हैं राज्य सरकार उसको तेजी से पूरा कर रही है।
अगली कैबिनेट बैठक में ड्राफ्ट रिपोर्ट आयेगी।
Dehradun:- यूसीसी को लेकर उत्तराखंड से बड़ी खबर आ रही है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में आज हुई राज्य कैबिनेट की बैठक में यूसीसी का ड्राफ्ट रिपोर्ट पेश नहीं हुआ। संभावनायें जताई जा रही थी कि आज कैबिनेट में ड्राफ्ट रिपोर्ट पेश होगी। इस संबध में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का कहना है कि यूसीसी ड्राफ्ट रिपोर्ट को लेकर जो भी औपचारिकतायें हैं राज्य सरकार उसको तेजी से पूरा कर रही है। विधानसभा के इस विशेष सत्र में हम यूसीसी को लेकर आयेंगे। हम यूसीसी ड्राफ्ट रिपोर्ट का परीक्षण कर रहे हैं। उसके बाद हम एक कैबिनेट बैठक और करेंगे। उस बैठक में हम यूसीसी का ड्राफ्ट लायेंगे। कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने कहा आज ड्राफ्ट रिपोर्ट पर चर्चा नहीं हुई। आगामी 6 फरवरी को होने वाली कैबिनेट बैठक में ड्राफ्ट रिपोर्ट आयेगी। कैबिनेट मंत्री सुवोध उनियाल न ने कहा हर हाल में हम विशेष सत्र में हम यूसीसी ड्राफ्ट लायेगे।


