बेहतर वित्तीय प्रबन्धन के लिये यूपीसीएल ने प्राप्त किया भारत सरकार द्वारा सर्टिफिकेट ऑफ एप्रिसियेशन

0
35

प्रबन्ध निदेशक, यूपीसीएल अनिल कुमार द्वारा अवगत कराया कि यह पुरस्कार ऊर्जा निगम के साथ ही उत्तराखण्ड के लिये भी गर्व का विषय है

देहरादून । मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्णायक नेतृत्व एवं मार्गदर्शन में गत वर्षों में यूपीसीएल के कार्यों तथा विभिन्न क्षेत्रों में हुयी अभूतपूर्व प्रगति के लिये समय-समय पर भारत सरकार एवं राज्य सरकार द्वारा सराहना की गई है। इसी क्रम में यूपीसीएल द्वारा विगत वर्षों में प्रबन्ध निदेशक के प्रयासों के फलस्वरूप वित्तीय मानकों में भी उत्कृष्ट उपलब्धियाँ हासिल की हैं। विगत तीन वित्तीय वर्ष यथा 2021-22, 2022-23 एवं 2023-24 में यूपीसीएल को वित्त मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा “सर्टिफिकेट ऑफ एप्रिसियेशन से नवाजा गया है।                           उत्तराखण्ड पावर कारपोरेशन लि० (यूपीसीएल) को केन्द्रीय अप्रत्यक्ष कर एवं सीमा शुल्क बोर्ड (सीबीआईसी) वित्त मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा इस वर्ष ‘जी०एस०टी० दिवस’ के अवसर पर “सर्टिफिकेट ऑफ एप्रिसियेशन” द्वारा पुरस्कृत किया गया है। सीबीआईसी द्वारा वित्तीय वर्ष 2023-24 में उपाकालि को मासिक एवं वार्षिक जी०एस०टी० सम्बन्धी वैधानिक दायित्वों का ससमय अनुपालन करने के फलस्वरूप मजबूत राष्ट्र के निर्माण में योगदान के लिये यह पुरस्कार प्रदान किया गया है। प्रबन्ध निदेशक, यूपीसीएल अनिल कुमार द्वारा अवगत कराया कि यह पुरस्कार ऊर्जा निगम के साथ ही उत्तराखण्ड के लिये भी गर्व का विषय है। हाल ही में यूपीसीएल के विगत वर्ष में वित्तीय क्षेत्र में हुई अभूतपूर्व प्रगति का निदेशक मण्डल की बैठक में भी सराहना की गई जिसमें बिलिंग दक्षता एवं संग्रहण दक्षता में हुये सुधार एवं ए०टी०एण्डसी० हानियों को कम किये जाने हेतु यूपीसीएल के प्रयासों तथा ACS-ARR अन्तर को कम करने के लिये यूपीसीएल द्वारा उठाये गये महत्वपूर्ण कदमों आदि कार्यों के लिये प्रशंसा व्यक्त की गई।

वित्तीय क्षेत्र में यूपीसीएल द्वारा इनोवेटिव पावर पर्चेज स्ट्रेटजी अपनाते हुए वित्तीय वर्ष 2023-24 में वित्तीय वर्ष 2022-23 के सापेक्ष रिकार्ड 22 प्रतिशत कम रेट पर शार्ट टर्म मार्केट से सस्ती बिजली प्राप्त की गई जिससे ओवरऑल पावर पर्चेज रेट में भी लगभग 03 प्रतिशत की गिरावट आई।                                                       प्रबन्ध निदेशक, यूपीसीएल द्वारा अवगत कराया गया कि उपर्युक्त उपलब्धियाँ मुख्यमंत्री के मार्गदर्शन तथा मुख्य सचिव एवं अध्यक्षा, यूपीसीएल एवं सचिव ऊर्जा के निर्देशों एवं प्रयासों के फलस्वरूप हो पाना सम्भव हो पाया है तथा आने वाले वर्षों में भी यूपीसीएल विभिन्न क्षेत्रों में प्रगति कर राज्य एवं देश के विकास में अहम भूमिका निभायेगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here