उत्तराखंड को अर्ध कुंभ मेले 2027 की बड़ी सौगात, केंद्र ने जारी किए 500 करोड़, CM ने जताया आभार

0
5

उत्तराखंड में कुंभ मेला 2027 की तैयारियों को लेकर केंद्र सरकार ने बड़ी सौगात दी है। केंद्र ने कुंभ से जुड़े विकास कार्यों के लिए 500 करोड़ रुपए का बजट जारी किया है, जिससे प्रदेश में अवस्थापना विकास कार्यों को नई रफ्तार मिलने की उम्मीद है।

केंद्र ने कुंभ मेले 2027 के लिए जारी किए 500 करोड़

बजट से किए जाएंगे विकास कार्य

सीएम धामी ने जताया पीएम मोदी का आभार

देहरादून। बता दें इस बजट से खास तौर पर गंगा घाटों के सौंदर्यीकरण और विस्तार पर जोर दिया जाएगा। श्रद्धालुओं की बढ़ती संख्या को देखते हुए यातायात प्रबंधन, पेयजल आपूर्ति, स्वच्छता व्यवस्था और सुरक्षा इंतजामों को और मजबूत किया जाएगा। इसके साथ ही कुंभ क्षेत्र में आधुनिक सुविधाएं विकसित की जाएंगी, ताकि देश-विदेश से आने वाले श्रद्धालुओं को किसी तरह की असुविधा न हो।

सरकार की योजना है कि कुंभ मेला 2027 को दिव्य और भव्य स्वरूप दिया जाए। इसके लिए स्थायी और अस्थायी दोनों तरह के ढांचागत विकास कार्य किए जाएंगे, जिनमें सड़कें, पुल, पार्किंग स्थल, शौचालय, चिकित्सा सुविधाएं और भीड़ प्रबंधन से जुड़ी व्यवस्थाएं शामिल हैं।

बजट जारी होने पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार जताया। उन्होंने कहा कि यह सहयोग कुंभ मेला 2027 को ऐतिहासिक बनाने में अहम भूमिका निभाएगा और उत्तराखंड की सनातन संस्कृति व आध्यात्मिक विरासत को वैश्विक स्तर पर नई पहचान देगा। कुंभ मेला केवल एक धार्मिक आयोजन नहीं, बल्कि सनातन संस्कृति और आस्था का महापर्व है। सीएम ने कहा सरकार का लक्ष्य है कि 2027 का कुंभ न सिर्फ भव्य हो, बल्कि व्यवस्थाओं के लिहाज से भी मिसाल बने, ताकि श्रद्धालु सुरक्षित, स्वच्छ और सुव्यवस्थित माहौल में इस आध्यात्मिक उत्सव का अनुभव कर सकें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here