मानवता का फर्ज निभाती दून पुलिस

मानवता का फर्ज निभाती दून पुलिस

ऋषिकेश पुलिस द्वारा कर्तव्य निर्वहनता के साथ मानवीय धर्म का पालन कर लावारिस शव का पूर्ण विधि – विधान से किया अन्तिम संस्कार

 

देहरादून। राजकीय चिकित्सालय ऋषिकेश के माध्यम से कोतवाली ऋषिकेश में सूचना प्राप्त हुई की एक व्यक्ति, जिसको 108 के माध्यम से लक्ष्मण झूला क्षेत्र से लाकर जिला चिकित्सालय ऋषिकेश में भर्ती कराया गया था, बीमारी के कारण मृत्यु हो गई है। सूचना पर ऋषिकेश पुलिस द्वारा चिकित्सालय में जाकर मृतक के संबंध में जानकारी की गई तो मृतक के पास पहचान संबंधी कोई भी प्रपत्र न होने के कारण शिनाख्त नहीं हो पाई, पुलिस द्वारा उक्त शव का पंचायत नामा भरने के उपरांत शव को राजकीय चिकित्सालय ऋषिकेश मोर्चरी में शिनाख्त हेतु नियमानुसार 72 घंटे हेतु रखा गया| ऋषिकेश पुलिस द्वारा विभिन्न माध्यमों से काफी प्रचार प्रसार करने के उपरांत भी शव की शिनाख्त नहीं होने पर निर्धारित समयावधि पूर्ण होने के दृष्टिगत ऋषिकेश पुलिस द्वारा आज मृतक का संबंध हिंदू धर्म से होने पर पूर्ण हिंदू विधि विधान से शव का दाह संस्कार चंदेश्वर नगर शमशान घाट पर किया गया।

दाह-संस्कार करने वाले पुलिस कर्मी
कानि0 मोहकम
कानि0 रोहित वर्मा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *