राजकीय शिक्षक संगठन के द्वारा शिक्षकों की मांग को लेकर चल रहे आंदोलन को लेकर बड़ा अपडेट है।

0
43

देहरादून। राजकीय शिक्षक संगठन के द्वारा शिक्षकों की मांग को लेकर चल रहे आंदोलन को लेकर बड़ा अपडेट है,शिक्षा महानिदेशक बंशीधर तिवारी के द्वारा राजकीय शिक्षक संघ के पदाधिकारी के साथ बैठक की गई है जिसमें कई मांगों पर सहमति बनी है खास बात यह है कि एलटी से प्रवक्ता पदों पर प्रमोशन को लेकर जो रोक ट्रिब्यूनल कोर्ट के द्वारा लगाई गई है,उस रोक को हटाने लेकर शिक्षा विभाग के द्वारा ट्रिब्यूनल कोर्ट याचिका दायर की जाएगी। जिसके लिए शिक्षा सचिव रविनाथ रमन ने माध्यमिक शिक्षा निदेशक सीमा जौनसारी का अधिकृत किया है,कल शिक्षा विभाग के द्वारा याचिका दायर कर दी जाएगी।

दो और बिंदुओं पर सहमति

वहीं शिक्षा महानिदेशक बंशीधर तिवारी के साथ प्रांतीय कार्यकारिणी की बैठक में दो महत्वपूर्ण बिंदुओं पर शिक्षक संघ को आश्वासन मिला है,जिसके तहत 5400 ग्रेड पे कि शिक्षकों को राजपत्रित घोषित किए जाने को लेकर 2 दिन के भीतर आदेश जारी होने का आश्वासन दिया गया है, तो वहीं अंतर मंडलीय ट्रांसफर किए जाने का भी आदेश दो दिन के भीतर किए जाने का आश्वासन मिला है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here