टनल में फसे मजदूरों की कुशलता के लिए कांग्रेस ने किया हवन।

 

देहरादून _बीते एक सप्ताह से ज्यादा समय से उत्तरकाशी जिले के सिलक्यारा टनल में फंसे 41 मजदूरों के सकुशल निकासी के लिए आज देहरादून स्थित पंचायती मंदिर में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करण महरा सहित तमाम कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने हवन यज्ञ कर पूजा अर्चना की,, टनल में फंसे मजदूरों की कुशलता के लिए कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष कारण मेहरा ने कहा कि हमारे जितने भी मजदूर भाई टनल के अंदर एक सप्ताह से ज्यादा वक्त से फंसे हुए हैं वह जल्द बाहर आए हम भगवान से यही कामना करते हैं,, साथ ही सरकार पर सवाल उठाते हुए कहा कि मजदूरों को निकालने में इतना विलंब क्यों हो रहा है क्यों नहीं पहले सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे,अब इतना समय बीत जाने के बाद टनल में फंसे मजदूर जिंदगी और मौत के लिए संघर्ष कर रहे हैं लेकिन अब तक कुछ भी हल नहीं निकल पाया है साथ ही सिलक्यारा स्तिथ निर्माणाधीन टनल को लेकर भी महरा ने तमाम सवाल खड़े किए।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *