MDDA की शक्ति के बाद लगातार जारी है अवैध प्लाटिंग पर पीला पंजा

 

देहरादून। पिछले दिनों मसूरी देहरादून विकास प्राधिकरण ( MDDA) द्वारा क्षेत्रान्तर्गत, विभिन्न स्थानों विकासनगर, ऋषिकेश में की जा रही प्लाॅटिंग व अवैध निर्माणों पर कार्यवाही करते हुये ध्वस्तीकरण व सिलिंग की कार्यवाही जारी हैं। वही अब प्राधिकरण क्षेत्रान्तर्गत,रानीपोखरी डोईवाला देहरादून के डांडी व भोगपुर में की जा रही अवैध प्लाॅटिंग पर ध्वस्तीकरण की कार्यवाही की गयी।

वही अब टिका राम पुरवाल, व वर्मा द्वारा डांडी रानीपोखरी डोईवाला में लगभग 10 से 12 बिघा में की जा रही अवैध प्लाॅटिंग पर कार्यवाही करते हुये ध्वस्तीकरण की कार्यवाही की गयी। मनजीत जौहर व परवेन्द्र द्वारा भोगपुर रानीपोखरी ग्रांट डोईवाला में लगभग 08 बिघा में की जा रही अवैध प्लाॅटिंग पर कार्यवाही करते हुये ध्वस्तीकरण की कार्यवाही की गयी।

मनमोहन सकलानी, जगमोहन सकलानी व अन्य द्वारा ग्राम डांडी निकट राजकीय इन्टर काॅलेज बडकोट रानीपोखरी डोईवाला में लगभग 12 से 15 बिघा में की जा रही अवैध प्लाॅटिंग पर कार्यवाही करते हुये ध्वस्तीकरण की कार्यवाही की गयी।

उक्त कार्यवाही में सहायक अभियन्ता प्रमोद मेहरा,अवर अभियन्ता दीपक नौटियाल , सुपरवाईजर अमरलाल भट्ट मौजूद रहे ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *