महिला कांग्रेस ने लोक निर्माण कार्यालय का किया घेराव

0
28

धर्मपुर विधानसभा क्षेत्र की बदहाल सड़कों, टूटी नालियों और ओवरफ्लो हो रहे सीवर की गंभीर समस्या:ज्योति रौतेला

समस्याएं नहीं सुलझी तो होगा उग्र आंदोलन:ज्योति रौतेला

देहरादून। उत्तराखंड महिला कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष ज्योति रौतेला के नेतृत्व में आज धर्मपुर विधानसभा क्षेत्र की बदहाल सड़कों, टूटी नालियों और ओवरफ्लो हो रहे सीवर की गंभीर समस्याओं को लेकर लोक निर्माण कार्यालय निकट कारगी कबाड़ी बाजार धर्मपुर का घेराव, तालाबंदी कर ज्ञापन सौंपा गया। इसको लेकर ज्योति रौतेला ने कहा कि यहां के स्थानीय जनप्रतिनिधि विधायक ने धर्मपुर विधानसभा की सड़कों पर बिल्कुल भी ध्यान नहीं दिया और जिन सड़कों में थोड़ा काम भी हुआ गुणवत्ता विहीन हुआ है यह केवल विकास की विफलता नहीं, बल्कि जनता की सुरक्षा के साथ खिलवाड़ है। महिलाओं, बच्चों और बुजुर्गों को सबसे अधिक परेशानी हो रही है। ज्योति रौतेला ने कहा कि अगर विभाग ने तत्काल प्रभाव से कार्यवाही नहीं की, तो महिला कांग्रेस जनहित में उग्र आंदोलन के लिए बाध्य होगी।महिला कांग्रेस ने विभाग से मांग की है कि धर्मपुर विधानसभा की समस्त क्षतिग्रस्त सड़कों की तत्काल मरम्मत की जाए, नालियों की सफाई और पुनर्निर्माण हो, ओवरफ्लो सीवर की समस्या का स्थायी समाधान किया जाए, नियमित निरीक्षण और रखरखाव की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए।ज्योति रौतेला ने कहा कि स्मार्ट सिटी के नाम पर सरकार ने 1600 करोड रुपए खर्च कि हैं लेकिन वही सड़कों की बदहली देखकर तो ऐसा नहीं लगता।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here