थाना राजपुर
देहरादून। दिनांक 28/08/2025 को पीड़ित तरुण वासन निवासी रेस कोर्स देहरादून द्वारा थाना राजपुर पर लिखित तहरीर दी कि मसूरी डायवर्जन स्थित एक बार के पास बार स्वामी व उसके बाउंसरो से गाड़ी खड़ी करने को लेकर हुए विवाद में उनके द्वारा पीड़ित तथा उनके भाई के साथ गाली गालौच करते हुए मारपीट की गई, जिसमें उन दोनो को काफी चोटें आई हैं। तहरीर के आधार पर थाना राजपुर पर तत्काल मुकदमा दर्ज किया गया।
दर्ज मुकदमे में पुलिस टीम द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए घटना में शामिल 04 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया।
विवरण गिरफ्तार अभियुक्त:-
1- मोहित पुत्र जगजीत नि0: पिलखनी, थाना – नकुड, जनपद सहारनपुर, उत्तर प्रदेश, उम्र 28 वर्ष
2- रवि पुत्र भुलन सिंह नि0- पिलखनी, थाना- नकुड, जनपद सहारनपुर, उत्तर प्रदेश, उम्र 41 वर्ष
3- आजम पुत्र इमरान नि0: खानपुर, थाना गंगोह जनपद सहारनपुर उत्तर प्रदेश, हाल पता आईटी पार्क, देहरादून उम्र 32 वर्ष
4- उदय पुत्र शिवपाल नि0: ग्राम पिपली, सहारनपुर, उत्तर प्रदेश, हाल – जाखन, राजपुर, उम्र 25 वर्ष


