मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पंतनगर विश्विद्यालय के नवनिर्मित छात्रावास का उद्घाटन किया ।

देहरादून–मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पंतनगर विश्विद्यालय के नवनिर्मित छात्रावास का उद्घाटन किया । इस नवनिर्मित छात्रावास का नाम देश के पहले सीडीएस स्वर्गीय जनरल विपिन सिंह रावत के नाम पर रखा गया। मुख्यमंत्री ने इस दौरान देश को मजबूत बनाने में स्वर्गीय जनरल द्वारा किए गए योगदान की चर्चा की।
बाद में गांधी हाल में आयोजित कार्यक्रम में सीएम धामी ने गेंहू,दलहन ,तिलहन के उत्पादन बढ़ाने में विश्विद्यालय के योगदान की प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि
प्रदेश के किसानों का जीवन स्तर ऊंचा बढ़ाने के लिए जैविक कृषि पर जोर दिया जा रहा है,इस कारण आज राज्य में 34 प्रतिशत जैविक कृषि की खेती को जा रही है। उन्होंने कहा कि शोध और अनुसंधान कार्य करने के अलावा उनके परिणामों को जानना भी जरूरी है।इसके लिए विश्विद्यालय द्वारा किसानों के खेत में जाने का अभियान भी चलाना चाहिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *